गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर की आत्मानंद इंग्लिश मिडियम शासकीय शाला में प्राप्त प्रवेश आवेदनों पर चयन प्रक्रिया 15 मई बुधवार को लॉटरी पद्धति द्वारा की जावेगी। प्रवेश की निर्धारित संख्या से अधिक प्राप्त आवेदनों पर लॉटरी पद्धति से प्रवेश पात्रता निर्धारित की जावेगी। प्रवेश प्रक्रिया प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगी। जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन करने वाले सभी पालकों से लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई है।
There is no ads to display, Please add some


