गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल के साथ साथ पुरे छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी परीक्षाओं में भाग लेने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा से पहले युवाओं के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। 26 मई को फ्री में मॉक टेस्ट होगा। जिला प्रशासन की ओर से दिए गए लिंक से 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। मॉक टेस्ट में छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के युवा शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस टेस्ट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।
26 मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह मॉक टेस्ट ऑफलाइन (पेपर पेन मोड में व्डत् ेममज पर) होगा, जिसके लिए इच्छुक युवाओं को 24 मई तक हववहसम वितउ में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिला प्रशासन के https://docs-google-com/forms/d/e/vFAIpQLScDXPkfKj®OQPeuwFbQuX_KKJYTJoPÀ¿&uF ma¿PALzs&yBQ/viewform इस लिंक से आवेदन किया जा सकता है। युवाओं को वास्तविक परीक्षा के अनुभव के लिए ऑनलाइन के जगह ऑफलाइन मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। मॉक टेस्ट का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। मॉक टेस्ट के बाद प्रश्नों के विस्तृत उत्तर भी दिया जाएगा। साथ ही पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। युवाओं की संख्या के आधार पर टेस्ट के लिए स्थान और समय का निर्धारण किया जाएगा। इसकी सूचना प्रतिभागियों को उनके मोबाइल नंबर पर और नालंदा लाइब्रेरी, सेंट्रल लाइब्रेरी और तक्षशिला लाइब्रेरी सूचना पटल पर दिया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


