रायपुर । राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. जिस बस में आगजनी हुई है वह महेंद्रा ट्रेवल्स की बताई जा रही है. बस में करीब 40 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि बस के एसी पाइप में लीकेज होने के बाद आग लग गई और देखते ही देखते पूरा बस जलकर नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते बस से नीचे उतार लिया गया, इससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
There is no ads to display, Please add some


