दुर्ग (गंगा प्रकाश)। महेश कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर में “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” के शुभ अवसर पर “नवधा रामायण पारायण पाठ” का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में अरुण वोरा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में 3 हजार से अधिक भक्तों ने एक साथ बैठकर श्रद्धा और भक्ति के साथ रामायण का पाठ किया, जिसका दृश्य अत्यंत दिव्य और अनमोल था।
इस अवसर पर वृंदावन के प्रसिद्ध भजन गायक जतिन अग्रवाल ने भक्तों के समक्ष भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी, और पवित्र प्रसाद का वितरण भी किया गया। वोरा ने कहा, “हर साल की तरह इस बार भी महेश कॉलोनी में सुंदर आयोजन देखने को मिला।”
इस कार्यक्रम में उनके साथ पार्षद राजेश शर्मा और श्री पप्पू श्रीवास्तव भी मौजूद थे।वोरा ने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को इतने सफल और भव्य आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं बधाई दी।
There is no ads to display, Please add some


