Author: milanbijapur
Amit Shah CG Visit: अचानक बदला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम…जानिए कब आएंगे रायपुर
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले वे 28 नवंबर को रायपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन अब वे आज रात को ही रायपुर पहुंच जाएंगे। अमित शाह के दौरे को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट और सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। कार्केट टीम सहित समस्त सुरक्षा इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि गृहमंत्री के आगमन और आगे के कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। बता दें कि नवा रायपुर के IIM परिसर में 28 से 30 नवंबर तक 60वां अखिल भारतीय…
BREAKING : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के ओएसडी का प्रभार बदला, जीएडी ने जारी किया आदेश
रायपुर।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की निजी स्थापना में विशेष सहायक पद पर पदस्थ दुर्गेश कुमार वर्मा ( राप्रसे 2013) को भारमुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है. यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 27 नवंबर को जारी किया गया.
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में संविधान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित् व श्रीफल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए कहा कि संविधान एक ऐसी मौलिक सिद्धांतो का समूह है जिसके अनुसार कोई राज्य संगठन शासित होता है। किसी देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान की जरूरत होती है संविधान कानून का एक अहम दस्तावेज है। यह सरकार के मूल संरचना और इसके कार्यों को तय करता…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है जो बच्चों के मानसिक, शारीरिक और शैक्षणिक विकास में बाधा बनती है। इस कुप्रथा को रोकने हेतु महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थान जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसी उद्देश्य से फणीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय, फिंगेश्वर में दिनांक 27.11.2025 को “बाल विवाह मुक्त शपथ कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य, डॉ. (श्रीमती) सविता मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने बाल विवाह की हानियों तथा इससे प्रभावित होने वाले बच्चों के भविष्य पर प्रकाश डाला। अगली कड़ी के रूप में फिंगेश्वर थाना से श्रीमती संकल्प साहू…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर के संस्था प्रमुख डॉ. सविता मिश्रा के मार्गदर्शन में संविधान दिवस मनाया गया, यह कार्यक्रम राजनीति विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वधान में किया गया। विदित है कि राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक तीरथ राम कपूर ने संविधान के ऐतिहासिक निर्माण से अवगत कराते हुए, कि यह विश्व का विस्तृत एवं बडा संविधान है इनके निर्माण मे 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का अवधि लगा इनके साथ मूल रूप से 395 अनुच्छेद है जो किसी भी अन्य राष्ट्र में नही है। समाजशास्त्र के विभाग प्रमुख एवं राष्ट्रीय सेवा…
ग्रामीण विकास के काम एवं 15 वें वित्त की राशि नहीं दिए जाने से क्रोधित सरपंच आज करेंगे आंदोलन, धरना, प्रदर्शन-हरीश साहू
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड की सभी 70 ग्राम पंचायत के सरपंच आज शुक्रवार 28 नवंबर को अध्यक्ष हरीश साहू के नेतृत्व में 15 वें वित्त आयोग की राशि अब तक पंचायतों को न दिए जाने के साथ साथ ग्रामीण विकास से जुड़ी लंबित मांगों में त्वरित निर्णय लिए जाने हेतु जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में आंदोलन, धरना, प्रदर्शन करेंगे। सरपंच संघ के फिंगेश्वर विकासखंड के अध्यक्ष हरिश साहू ने आज इस प्रतिनिधि को बताया कि सरपंच संघ का कहना है कि राज्य सरकार के कार्यकाल के दो साल बीतने के बाद भी ग्रामीण विकास के लिए कोई ठोस जनहितैशी…
प्रभारी सचिव आर. संगीता ने किया निरीक्षण, महिला समूहों के कार्यों की सराहना लाखों के वनौषधि उत्पाद विक्रय पर जताई प्रसन्नता, उत्पादन और आय बढ़ाने के दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के प्रभारी सचिव श्रीमती आर. संगीता ने एक दिवसीय गरियाबंद प्रवास के दौरान गरियाबंद वनमण्डल अंतर्गत ग्राम केशोडार स्थित पीव्हीटीजी वनधन विकास केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में संचालित वनौषधि प्रसंस्करण इकाई का गहन अवलोकन करते हुए महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न औषधीय उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन प्रक्रिया और विपणन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बी.एस. उइके, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, वनमण्डलाधिकारी शशिगानंदन…
पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ दिलाने के सख्त निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में कई विभागों की कार्यप्रगति परखी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन अधिकार अधिनियम, एट्रोसिटी एक्ट, आदिवासी विकास योजनाएं एवं श्रम विभाग की योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर बी.एस. उइके सहित जिले के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। वन भूमि पट्टों की समीक्षा, निरस्त प्रकरणों की पुनः जांच के निर्देश…
आदिवासी समाज व सरपंच संघ ने एसटी आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, क्रीड़ा परिसर की सीट वृद्धि व ज़मीन विवाद समाधान की मांग
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आज गरियाबंद स्थित सर्किट हाउस (विश्राम गृह) में सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख पदाधिकारी, विभिन्न समाज प्रमुखों एवं सरपंच संघ के समस्त प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जाधारी रूप सिंह मंडावी से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र से जुड़े कई गंभीर और जनहित से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन भी आयोग अध्यक्ष को सौंपा। बैठक के दौरान प्रमुख रूप से आदिवासी क्रीड़ा परिसर में वर्तमान में संचालित 100 सीटों को बढ़ाकर 150 सीट करने की मांग रखी गई।…
स्प्रिंगबोर्ड किड्स स्कूल, गरियाबंद में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,दूसरे दिन खेल मैदान में दिखी नन्हे खिलाड़ियों की ऊर्जा, अनुशासन और जज्बे की झलक
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। स्प्रिंगबोर्ड किड्स स्कूल, गरियाबंद में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का द्वितीय दिवस (27 नवम्बर 2025) उल्लास, उत्साह और जोश से भरपूर रहा। कार्यक्रम में कान्हा क्लब के कोच जी . डी. उपासने, विजय सिन्हा और पार्षद छगन यादव मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। नन्हे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे। खेल में गिरना, चोट लगना, जितना और हारना–ये सब सफर का हिस्सा है- जी डी उपासने कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने बच्चों को खेलों के माध्यम से सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
