Author: milanbijapur
संस्कृत के गुरुजी अतिशेष, पर सांख्यिकी अफसर को मिला सामाजिक विज्ञान का वेतन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला शिक्षा विभाग में पद विरुद्ध वेतन आहरण का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने विभागीय नियमों और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही विषय के दो शिक्षकों के साथ अलग-अलग व्यवहार ने शिक्षकों में आक्रोश और अविश्वास पैदा कर दिया है। आरोप है कि विभाग नियमों को आम शिक्षकों के लिए कठोर और विशेष अधिकारियों के लिए अत्यंत लचीला मानकर उनका मनचाहा उपयोग कर रहा है। एक को अतिशेष घोषित कर हटाया, दूसरे के लिए बिछा दिया लाल…
बेमेतरा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि 24 नवंबर सोमवार की रात सभी मजदूर कबीरधाम जिले से काम कर पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में मरने वाले तीनों मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर केरल फ्लावर्स बेमेतरा में फूलों का काम करते थे। रात में काम खत्म होने के बाद…
दर्रापारा में सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा, प्रशासन की ‘कागज़ी कार्यवाही’ से ग्रामीण आक्रोशित
राजस्व विभाग की ढीली कार्यशैली से बढ़ रहा दुस्साहस, नोटिस के बाद भी नहीं रुका निर्माण गौरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिले में सरकारी भूमि संरक्षण को लेकर प्रशासन और राजस्व विभाग की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्राम पंचायत डोंगरीगांव के आश्रित ग्राम केशोडार के दर्रापारा में शासकीय भूमि पर लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माणों ने पूरे सिस्टम की वास्तविकता उजागर कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व विभाग को कई बार शिकायतों के माध्यम से सूचित किया गया, परन्तु कार्रवाई सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह गई। मौके पर अवैध कब्ज़ा जस का तस मौजूद है,…
CG – घर में मिली पति-पत्नी की लाश, बिस्तर पर पड़ा था महिला का शव, फंदे पर लटका मिला पति…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ घर में पति और पत्नी की लाश मिली है. पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी. जबकि पति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है. दोनों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक़, मामला जिले के सरकंडा थाना का है. सरकंडा थाना इलाके में एक घर से पति और पत्नी की लाश मिली है. जैसे ही जब लोगों ने घर के भीतर पति और पत्नी की लाश देखी तो हड़कंप मच गया. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना…
नगर निगम की टीम पर हमला: जोन आयुक्त पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप, अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी टीम
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से नगर निगम की टीम पर हमला (Nagar Nigam Ki Tim Par Hamla) करने का एक मामला सामने आया है। यहां अवैध कब्जा हटाने पहुंची निगम की टीम पर कब्जाधारियों ने हमला कर दिया और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। वहीं कब्जा धारियों ने उल्टा जोन आयुक्त पर रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया, जिसके बाद जोन आयुक्त ने इसकी शिकायत थाने में कर दी है। बिना नोटिस के कार्रवाई का आरोप यह पूरा मामला सूपेला थाना क्षेत्र का है। यहां नगर निगम की टीम जब जोन आयुक्त के साथ अवैध कब्जा हटाने पहुंची…
तुम्हारे पति पर जादू टोना किया है… तंत्र-मंत्र से इलाज करने के नाम पर लाखों की ठगी, ठगों ने ऐसे लगाया चूना
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से ठगी का मामला सामने आया है. तंत्र-मंत्र के जरिए बीमार को ठीक करने और आर्थिक लाभ के नाम पर 2 लाख से अधिक की ठगी हुई है. मामले में दो महिला तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तंत्र-मंत्र के नाम पर 2 लाख से अधिक की ठगी मामला डौंडी थाना इलाके का है. डौंडी थाने के अंतर्गत खैरवाही ग्राम के हाल झलमला गंगानगर की रहने वाली धनेश्वरी ठाकुर से बीमार पति को पुजा पाठ और तंत्र मंत्र से ठीक करने और आर्थिक समस्या दूर करने के नाम पर 2 लाख से…
दिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ सम्मेलन, मुख्यमंत्री साय निवेशकों से कर रहे हैं सीधा संवाद
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण निवेशक सम्मेलन छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट आज नई दिल्ली में प्रारम्भ हो गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुँचे और उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाक़ात का क्रम प्रारंभ कर दिया है। इस आयोजन में स्टील क्षेत्र, पर्यटन उद्योग और अन्य प्रमुख सेक्टरों के नामी उद्योगपति तथा विभिन्न कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य देश भर के निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, उभरते अवसरों और निवेश–अनुकूल वातावरण को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निवेशकों से सीधे संवाद कर रहे हैं…
अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर के शिखर पर आज पीएम मोदी और आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने धर्म ध्वज फहराया है। इस दौरान पीएम ने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया, जो मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक है। 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण त्रिभुजाकार ध्वज, भगवान श्री राम के तेज और पराक्रम का प्रतीक है।
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं। कल उन्हीने दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियो से मुलकात किया। आज उनका दूसरा दिन है जहा छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे बता दे की छत्तीसगढ़ में उघोग को बढ़ावा देने लगातार सरकार इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। सुबह लगभग 11 से लेकर 4 बजे तक इन्वेस्टर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजधानी रायपुर आएंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा,महत्वपूर्ण बैठकें में होंगे शामिल
रायपुर – छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी एवं कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट,दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहने वाले हैं। कल 26 नवम्बर और 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों के कार्यक्रम में करेंगे शामिल होने साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कर सकते हैं बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा हो सकती है। जानकारी के अनुसार 26 नवम्बर को धमतरी में आयोजित संविधान बचाओ कार्यक्रम में शामिल होंगे वही 27 नवम्बर को बस्तर लोकसभा के में SIR कार्यक्रम के तहत BLA के तैयारियों का समीक्षा करेंगे।
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
