Author: milanbijapur
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अतिथि गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में आयोजित स्वागत समारोह में होंगे आमंत्रित: राज्यपाल रमेन डेका….
रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित होने वाले स्वागत समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 व्यक्तियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन सभी ने खेल, शिक्षा, कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, कृषि, समाज एवं राष्ट्र सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई, बिलासपुर की कबड्डी खिलाड़ी सुश्री संजू देवी, जिन्होंने ओलंपिक सहित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, समारोह में अतिथि होंगी। इसी प्रकार बिलासपुर के पर्यावरण योद्धा श्री…
हिंसा नहीं, विकास ही भविष्य है: सुकमा के गोण्डा क्षेत्र में 29 भटके युवाओं ने चुना शांति और सम्मान का मार्ग – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। सुकमा जिले के गोण्डा क्षेत्र में सक्रिय रहे 29 भटके युवाओं ने हिंसा और भटकाव का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि उस भरोसे, सुरक्षा और स्थिरता का प्रमाण है जो अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लौट रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जहाँ कभी भय, दबाव और असुरक्षा का वातावरण था, वहाँ अब सुरक्षा शिविरों की सशक्त मौजूदगी, प्रशासन की सक्रियता और जनकल्याणकारी योजनाओं…
कांग्रेस ने जारी की ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट…
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने लम्बी कवायद और मंथन के बाद छत्तीसगढ़ के 307 ब्लॉक के लिए अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। देखें पूरी लिस्ट
CG – दिल दहला देने वाला हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 युवकों की जिंदा जलकर हुई मौत
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। बिलासपुर से तातापानी की ओर जा रहे युवकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों युवक बिलासपुर के तोरवा इलाके के रहने वाले थे। वे कल शाम को तातापानी में चल रहे महोत्सव में शामिल होने के लिए कार से रवाना हुए थे। लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर मोरगा चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में खाई में गिर गया। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को…
श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की पत्रकारवार्ता: दो साल में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन, 804 करोड़ की राशि से 29 लाख श्रमिक हुए लाभान्वित…..
रायपुर: श्रम विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के संबंध में श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा आज प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि विभाग के अधीन मंडलों द्वारा विगत 02 वर्षो में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जिसमें लगभग 9.4 लाख निर्माण श्रमिक, 1.39 लाख असंगठित श्रमिक एवं 98 हजार संगठित श्रमिक शामिल है। विभाग के अधीन मंडलों द्वारा संचालित कुल 71 योजनाओं में विगत 02 वर्षों में 29,55,254 श्रमिकों को 804.77 करोड़ राशि से लाभान्वित किया गया है, जिसमें से 28,49,167 निर्माण श्रमिको को लगभग रूपये 653.75 करोड़, 91,595 असंगठित श्रमिकों लगभग रूपये 143.77 करोड़, एवं 14,592…
ब्रेकिंग : बलौदाबाजार हिंसा मामले में एक और कार्रवाई, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष गिरफ्तार
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर-एसपी कार्यालय में आगजनी मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने जोहार छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को प्रोडक्शन वारंट में रायपुर जेल से गिरफ्तार किया और सीजेएम कोर्ट में पेश किया। आरोपी अमित बघेल को बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के संबंध में थाना सिटी कोतवाली में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 378/2024 के मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच, तकनीकी विश्लेषण, फॉरेंसिक साक्ष्य के आधार पर अमित बघेल का प्रकरण में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाए गए है। जिसके बाद एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर…
CG Job : उच्च शिक्षा विभाग में 880 पदों पर होगी सीधी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज
रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग में 880 विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी की गई थी। इनमें प्रयोगशाला परिचारक के 430, भृत्य के 210, चौकीदार के 210 एवं स्वीपर के 30 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है। प्रयोगशाला परिचारक के 430 पदों हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है तथा अंतिम सूची भी जारी कर दी गई है, वहीं चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही संचालनालय…
रणनीतिक संचार और एआई से जनसंपर्क को मिलेगा नया आयाम : जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के लिए दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का आयोजन….
रायपुर: बदलते मीडिया परिदृश्य में प्रभावी, विश्वसनीय और समयबद्ध संचार आज जनसंपर्क की सबसे बड़ी चुनौती है। इसी दृष्टि से आयोजित जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला के दूसरे दिन आज रणनीतिक संचार, प्रशासनिक भूमिका और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक उपयोग पर व्यापक एवं गहन मंथन किया गया। कार्यशाला में अधिकारियों ने प्रशिक्षण देने आए विशेषज्ञों से सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया। जनसंपर्क विभाग के सभी जिला कार्यालयों में पदस्थ तथा संचालनालय के अधिकारी कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री…
रायपुर: रायपुर शहर के विकास में धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। राज्य सरकार जनादेश और जनभावना के अनुरूप रायपुर को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की आधुनिक और सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगरीय निकायों को अधोसंरचना विकास के लिए पूर्व की तुलना में ढाई गुना…
राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 : गंगा आरती रहेगी मुख्य आकर्षण, भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का आयोजन इस वर्ष प्रदेश स्तरीय और भव्य रूप में किया जाएगा। यह बात कलेक्टर बी.एस. उइके ने राजिम विश्राम गृह में आयोजित जिला अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में कही। बैठक में उन्होंने मेला की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध और समन्वित कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर उइके ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला गरियाबंद जिले की पहचान है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत, कलाकार और दर्शनार्थी पहुंचते हैं। ऐसे में सभी विभागों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा,…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
