Author: milanbijapur
नाबालिग की अस्थियां चोरी, श्मशान में बिखरा मिला नींबू-श्रृंगार का सामान; जादू-टोने की आशंका
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पैसों या गहनों की चोरी नहीं बल्कि श्मशान घाट से अस्थियों की चोरी की गई है। वहीं चिता के पास में नींबू सहित श्रृंगार का सामान बिखरा मिला। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। श्मशान घाट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चिता से अस्थियां ही गायब हो गई। जी हां और चिता के पास में नींबू सहित श्रृंगार के सामान बिखरे हुए मिले। ऐसे में…
रायपुर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी: कार का शीशा तोड़कर 10 लाख नकद और एप्पल लैपटॉप ले उड़े चोर
रायपुर। राजधानी रायपुर में बीते सोमवार की शाम बड़ी चोरी की वारदात हो गई। चार से पांच चोर एक कार का कांच तोड़कर 10 लाख नगदी और लैपटॉप व हार्ड डिस्क ले भागे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना गंज थाना क्षेत्र की है। स्वर्णभूमि विधानसभा निवासी पीड़ित युवक फ्लेक्स ट्रेडिंग का व्यवसाय करते हैं और तेलीबांधाा प्लाजा में साईनेज स्टोर प्रायवेट लिमिटेड के नाम से ऑफिस है। 12 जनवरी को…
Lohri 2026 Shubh Muhurat: आज किस समय जलेगी लोहड़ी की अग्नि? नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त
नेशनल डेस्क : लोहड़ी पंजाब का खास त्योहार है। यह हर साल मकर संक्रांति से एक रात पहले मनाया जाता है। आज 13 जनवरी 2026 को पूरे भारत में लोग लोहड़ी का त्योहार खुशियों से मना रहे हैं। इस दिन लोग घरों के बाहर पवित्र अग्नि जलाते हैं और मूंगफली, पॉपकॉर्न, तिल-गुड़ जैसी चीजें अग्नि में अर्पित करते हैं। इसके बाद भंगड़ा-गिद्दा करते हुए ढोलक की थाप पर नाचते और गाते हैं। लोहड़ी का शुभ मुहूर्त (Lohri Bonfire Timing 2026) लोहड़ी की पवित्र अग्नि जलाने का शुभ मुहूर्त आज शाम 06:30 से शुरू होगा और 08:30 तक रहेगा। इस समय आप…
बस्तर अंचल के समग्र विकास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर अंचल के समग्र विकास को लेकर आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास के समन्वित मॉडल को मजबूती देना रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बस्तर में स्थायी शांति और तेज विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से…
IND vs NZ टी-20: रायपुर में फर्स्ट इनिंग के बाद नो-एंट्री, 350 बाउंसर्स और 13 गेटों पर सख्त सुरक्षा इंतजाम
रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा कड़ी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) किसी भी तरह की अव्यवस्था या विवाद से बचने के लिए नए नियम लागू कर रहा है। संघ ने साफ कर दिया है कि फर्स्ट इनिंग समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम के भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा। यानी जो दर्शक पहली पारी से पहले या उसके दौरान स्टेडियम में नहीं पहुंचे, उन्हें ब्रेक के बाद अंदर जाने…
रायपुर। राजधानी रायपुर से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ पर 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़खानी और रेप करने का आरोप लगा है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब नहाते समय बच्ची ने दर्द की शिकायत अपनी चाची से की। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पीड़िता के परिजन बच्ची को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत…
भिलाई- सेल भिलाई इस्पात संयंत्र में सोमवार रात करीब पौने 10 बजे लगी आग को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात 12 बजे तक आग धधकती रही। केबिल में आग लगने से बिजली गुल है। इस वजह से यहां आग बुझाने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों के लिए बनाए गए लॉकर को भी आग ने चपेट में ले लिया। कर्मचारियों का सामान जलकर खाक हो गया है। आग बुझाने के लिए कई लॉकर को तोड़ने भी पड़े। अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के तीनों कन्वर्टर में आग लगी।…
रायपुर। रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के गीतानगर इलाके में एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बियर बार में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल विवाहिता वेदिका सागर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। मृतका के परिजन और मोहल्लेवासियों ने आजाद चौक थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, वेदिका सागर को टी. सुनील राव उर्फ शीनू बियर बार में लेकर गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर…
Press Club Elections 2026 : रायपुर प्रेस क्लब चुनाव मतदान जारी, क्लब के बाहर सियासी माहौल
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू हो गई है। मतदान को लेकर पत्रकार सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे तक 100 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इस बार अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी, प्रशांत दुबे, प्रफुल्ल ठाकुर, अनिल पुसदकर और कृष्ण कुमार शर्मा मैदान में हैं। वहीं महासचिव पद के लिए संदीप शुक्ला, गौरव शर्मा, दानिश अनवर, पराग मिश्रा, महादेव तिवारी सहित अन्य प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके…
शर्मनाक : राजधानी में 55 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग के साथ 5 दिन तक की हैवानियत, फिर जो हुआ…..
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 55 साल के बुजुर्ग ने चॉकलेट का लालच देकर और डरा धमका कर 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची ने जब अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद बजरंग दल ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। यहां 55 साल के बुजुर्ग ने चॉकलेट का लालच और डरा धमका कर 5 दिनों तक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने दर्द…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
