Author: milanbijapur

रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा कड़ी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) किसी भी तरह की अव्यवस्था या विवाद से बचने के लिए नए नियम लागू कर रहा है। संघ ने साफ कर दिया है कि फर्स्ट इनिंग समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम के भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा। यानी जो दर्शक पहली पारी से पहले या उसके दौरान स्टेडियम में नहीं पहुंचे, उन्हें ब्रेक के बाद अंदर जाने…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ पर 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़खानी और रेप करने का आरोप लगा है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब नहाते समय बच्ची ने दर्द की शिकायत अपनी चाची से की। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पीड़िता के परिजन बच्ची को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत…

Read More

भिलाई- सेल भिलाई इस्पात संयंत्र में सोमवार रात करीब पौने 10 बजे लगी आग को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात 12 बजे तक आग धधकती रही। केबिल में आग लगने से बिजली गुल है। इस वजह से यहां आग बुझाने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों के लिए बनाए गए लॉकर को भी आग ने चपेट में ले लिया। कर्मचारियों का सामान जलकर खाक हो गया है। आग बुझाने के लिए कई लॉकर को तोड़ने भी पड़े। अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के तीनों कन्वर्टर में आग लगी।…

Read More

रायपुर। रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के गीतानगर इलाके में एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बियर बार में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल विवाहिता वेदिका सागर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। मृतका के परिजन और मोहल्लेवासियों ने आजाद चौक थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, वेदिका सागर को टी. सुनील राव उर्फ शीनू बियर बार में लेकर गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर…

Read More

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू हो गई है। मतदान को लेकर पत्रकार सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे तक 100 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इस बार अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी, प्रशांत दुबे, प्रफुल्ल ठाकुर, अनिल पुसदकर और कृष्ण कुमार शर्मा मैदान में हैं। वहीं महासचिव पद के लिए संदीप शुक्ला, गौरव शर्मा, दानिश अनवर, पराग मिश्रा, महादेव तिवारी सहित अन्य प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 55 साल के बुजुर्ग ने चॉकलेट का लालच देकर और डरा धमका कर 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची ने जब अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद बजरंग दल ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। यहां 55 साल के बुजुर्ग ने चॉकलेट का लालच और डरा धमका कर 5 दिनों तक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने दर्द…

Read More

रायपुर: स्काउट जीवन जीने की एक पद्धति है, जो व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर बनना, टीम भावना से कार्य करना और समाज के लिए समर्पित रहना सिखाती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के भव्य समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने देश के विभिन्न राज्यों से पधारे रोवर-रेंजरों एवं स्काउट-गाइड्स का भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की तपोभूमि छत्तीसगढ़ में आत्मीय अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी एक्सक्लूजिव स्टोरी तैयार करें और इसके व्यापक प्रचार के लिए मीडिया के सभी माध्यमों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की स्टोरी नेशनल और स्टेट लेवल पर प्रकाशित होगी, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाएगा। आयुक्त डॉ. मित्तल नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में जनसम्पर्क की नई चुनौतियां विषय पर जनसम्पर्क अधिकारियों की व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला में उक्त बाते कहीं। आयुक्त डॉ. मित्तल ने कहा कि वर्तमान…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के आठ युवाओं तथा धमतरी जिले के युवा स्टार सेवा समिति खुरतुली को आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्मानित किया। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित युवा रत्न सम्मान समारोह में सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर रायपुर में उनके बिताए समय का स्मरण करते हुए समारोह में कहा कि स्वामी…

Read More

रायपुर: जिला मुख्यालय बालोद के समीप ग्राम दुधली में आयोजित देश की प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपस्थित रोवर-रेंजरों, स्काउट-गाइड एवं जनसमुदाय को शपथ दिलाई। इस अवसर पर एक साथ 20 हजार से अधिक लोगों द्वारा बाल विवाह रोकथाम की शपथ लेकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में बालोद जिले का नाम दर्ज कराया गया, जो बालोद जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाल विवाह, समाज के लिए एक गंभीर चुनौती…

Read More