Author: milanbijapur

रायपुर, 12 जनवरी 2026 : CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश के किसानों, एफपीओ (Farmer Producer Organisations) और निर्यातकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से जोड़कर राज्य की कृषि को नई ऊँचाई देगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के मंच से शुरू हुई यह पहल छत्तीसगढ़ को उच्च-मूल्य कृषि निर्यात के नक्शे पर मजबूती से स्थापित करेगी। जीआई टैग प्राप्त…

Read More

रायपुर। जैम पोर्टल के जरिए खरीदी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने के आरोप में राज्य शासन ने नवीन वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर के प्राचार्य सहित पांच असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में साफ कहा है कि प्राचार्य व सहायक प्राध्यापकों के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया अलग से चलाई जाएगी। जैम पोर्टल के जरिए खरीदी में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतने की शिकायत पर राज्य शासन ने जांच कमेटी बैठाई थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रिंसिपल व पांच सहायक प्राध्यापकों को निलंबित कर दिया है। जारी निलंबन आदेश…

Read More

दुर्ग। जिले में एक भीषण सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यहां बाइक सवार मां-बेटे खड़े हाइवा से जा टकराए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार बाप-बेटे इस हादसे से बाल-बाल बच गए। उन दोनों को हल्की चोटें जरुर आई है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अहिवारा थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां बाइक सवार मां-बेटे खड़े हाइवा से जा टकराए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार बाप-बेटे बाल-बाल बच गए, हालांकि…

Read More

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED), रायपुर जोनल कार्यालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी की अवैध वसूली मामले से जुड़ी संपत्तियों को अटैच किया है। ED द्वारा जारी प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) के तहत इस मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया, निखिल चंद्राकर सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा अर्जित की गई कुल 8 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। अटैच की गई संपत्तियों में भूमि के टुकड़े और आवासीय फ्लैट शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2.66 करोड़ रुपये बताई गई है। ED के अनुसार, ये संपत्तियां…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में पदोन्नति के बाद अब 2010 बैच के 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर मिड करियर ट्रेनिंग (Phase-IV) पूरी कर चुके अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार इन IAS अधिकारियों का प्रोमोशन हुआ है : सारांश मित्तर सिंह, IAS (2010) पदुम सिंह एल्मा, IAS (2010) रमेश कुमार शर्मा, IAS (2010) धर्मेश कुमार साहू, IAS (2010)

Read More

रायपुर 12 जनवरी 2026 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के मौके पर प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार आज भी भारत की युवाशक्ति के लिए ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा स्रोत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को यह विश्वास दिया कि वे स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं। उनके विचारों ने सेवा, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम…

Read More

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, इससे जनजातीय क्षेत्रों से पलायन पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने लगातार प्रयास किया जा रहा है। सांसद संकुल विकास परियोजना के तहत गांवों के क्लस्टर बना कर विकास का…

Read More

राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प रायपुर, 12 जनवरी 2026 – स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रायपुर में युवाओं के उत्साह और राष्ट्रप्रेम का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर सुभाष स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद सरोवर तक “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी भावना और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद…

Read More

रायपुर- स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज रायपुर के सुभाष स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद सरोवर तक “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने देश के युवाओं को जागृत करने का कार्य किया और यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी आवश्यक हैं। शिक्षा केवल किताबी…

Read More

Health: ब्लड शुगर, दिल की बीमारी, मोटापा… जब हम इन सभी स्वास्थ्य समस्याओं की बात करते हैं, तो एक सुस्त लाइफस्टाइल सबसे बड़े कारणों में से एक है। अगर आपको वर्कआउट या योग के लिए समय नहीं मिल पाता है, तो रोज़ाना चलना बहुत फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि चलने से कई स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है और वज़न कंट्रोल में भी मदद मिलती है। जब आप हर दिन चलते हैं, तो यह न सिर्फ़ आपके पैरों की मांसपेशियों और जोड़ों को स्वस्थ रखता है, बल्कि तनाव भी कम करता है और नींद में सुधार…

Read More