Author: milanbijapur
स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर: स्काउट जीवन जीने की एक पद्धति है, जो व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर बनना, टीम भावना से कार्य करना और समाज के लिए समर्पित रहना सिखाती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के भव्य समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने देश के विभिन्न राज्यों से पधारे रोवर-रेंजरों एवं स्काउट-गाइड्स का भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की तपोभूमि छत्तीसगढ़ में आत्मीय अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि…
मीडिया के सभी माध्यमों का प्रयोग कर जनसंपर्क अधिकारी अपने कार्य को बना सकते हैं प्रभावशाली: आयुक्त डॉ. रवि मित्तल
रायपुर: मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी एक्सक्लूजिव स्टोरी तैयार करें और इसके व्यापक प्रचार के लिए मीडिया के सभी माध्यमों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की स्टोरी नेशनल और स्टेट लेवल पर प्रकाशित होगी, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाएगा। आयुक्त डॉ. मित्तल नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में जनसम्पर्क की नई चुनौतियां विषय पर जनसम्पर्क अधिकारियों की व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला में उक्त बाते कहीं। आयुक्त डॉ. मित्तल ने कहा कि वर्तमान…
राज्य के 8 युवाओं और एक संगठन को मिला छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री साय ने युवाओं को किया सम्मानित…..
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के आठ युवाओं तथा धमतरी जिले के युवा स्टार सेवा समिति खुरतुली को आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्मानित किया। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित युवा रत्न सम्मान समारोह में सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर रायपुर में उनके बिताए समय का स्मरण करते हुए समारोह में कहा कि स्वामी…
रायपुर: जिला मुख्यालय बालोद के समीप ग्राम दुधली में आयोजित देश की प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपस्थित रोवर-रेंजरों, स्काउट-गाइड एवं जनसमुदाय को शपथ दिलाई। इस अवसर पर एक साथ 20 हजार से अधिक लोगों द्वारा बाल विवाह रोकथाम की शपथ लेकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में बालोद जिले का नाम दर्ज कराया गया, जो बालोद जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाल विवाह, समाज के लिए एक गंभीर चुनौती…
CRIME : दोस्ती बना कत्ल की वजह: पहले इंजेक्शन, फिर आरी से शव के टुकड़े—मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा
पंजाब। लुधियाना में सामने आया यह हत्याकांड न सिर्फ क्रूरता की हदें पार करता दिख रहा है, बल्कि हर नई जांच के साथ इसकी कहानी और ज्यादा खौफनाक होती जा रही है। जालंधर बाईपास के पास एक खाली प्लॉट में ड्रम के अंदर मिले युवक के शव ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया था, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के शुरुआती खुलासों ने पुलिस जांच को और भी गंभीर मोड़ पर ला खड़ा किया है। तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने साफ संकेत दिए हैं कि हत्या से पहले युवक के बाएं हाथ में किसी संदिग्ध पदार्थ का इंजेक्शन दिया…
कबीरधाम। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से भाजपा जिला कबीरधाम (कवर्धा) के जिला संगठन का विस्तार करते हुए नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। इस संगठनात्मक फेरबदल के तहत जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री–प्रभारी, प्रवक्ता, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी सेल, प्रशिक्षण, अनुसंधान, कार्यक्रम सूचना, संवाद सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और आगामी राजनीतिक…
Aaj ka Panchang 13 January 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 13 January 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 13 जनवरी, मंगलवार का दिन है. आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. जो कि आज दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा और इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. पंचांग के अनुसार आज रात 12 बजकर 7 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा. साथ ही आज लोहड़ी का पर्व भी जा रहा है जो कि पंजाब व हरियाणा का मुख्य पर्व है. 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन भद्रा का भी साया रहेगा. भद्रा काल सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 17…
Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 13 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 13 January 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। साथ ही जानें आज के लकी नंबर और लकी कलर जो आपके दिन को दिशा देंगे और सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करेंगे। तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 13 January आपके लिए कैसा रहेगा : – 1. मेष राशि का राशिफल छोटी-मोटी…
मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव सुरक्षित और पारंपरिक रूप से मनाने की अपील – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों से पतंगों के इस उल्लासपूर्ण पर्व को सुरक्षित, जिम्मेदार और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि त्योहार के आसपास चीनी मांझा से होने वाली दुर्घटनाओं की खबरें अत्यंत चिंताजनक हैं, इसलिए इसका प्रयोग पूरी तरह से वर्जित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि चीनी मांझा प्रतिबंधित है और इसका उपयोग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आमजन, पक्षियों और राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा बनता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 15 से 17 जनवरी के बीच ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा करने से पहले देखें पूरी लिस्ट…..
बिलासपुर। SECR के खरसिया-रॉबर्ट्सन स्टेशनों के मध्य फाटक संख्या 311 (भेलवाडीह) में गर्डर लांचिंग एवं चक्रधरनगर एवं कोतरलिया के मध्य ब्रिज संख्या 124A में गर्डर डि-लांचिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित। मंडल के खरसिया-रॉबर्ट्सन स्टेशनों के मध्य किमी 616/27-617/1 में स्थित समपार फाटक(भेलवाडीह) में गर्डर लांचिंग एवं चक्रधरनगर एवं कोतरलिया सेक्शन के मध्य किमी 581/25-27 में स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 124A में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी। रद्द होने वाली गाडियां 15 एवं 17…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
