Author: milanbijapur
धर्मांतरण की घटना से गहराया आक्रोश, आज बंद रहेगा पूरा छत्तीसगढ़, सर्व समाज ने किया ऐलान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण की घटना से जुड़े विवाद ने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है। सर्व समाज ने इस विरोध में 24 दिसंबर 2025 को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी इस बंद को पूरा समर्थन दिया है। बता दें कि, बीते दिनों कांकेर में शव दफनाने को लेकर हिंसक विवाद हुआ, जिसके बाद ईसाई मिशनरियों पर जबरन धर्मांतरण के आरोप लगे। सर्व समाज ने पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराया और धर्मांतरण रोकने की मांग की। वहीं बंद सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके…
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर दौरे पर रहेंगे बता दे कि आज दोपहर 12 बजे बस्तर के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री साय बस्तर के ग्राम फरसागुड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप के निवास जाएंगे और मंत्री केदार कश्यप की माता के निधन पर श्रद्धांजलि देंगे वही परिजनों से मुलाकात करेंगे सीएम साय। दोपहर 2.30 बजे बस्तर से रायपुर लौटेंगे।
विनोद कुमार शुक्ल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम साय, दिया कंधा, नम आँखों से दी विदाई
रायपुर। प्रख्यात हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनके निवास पहुंचे और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी, साथ ही अंतिम संस्कार में कंधा भी दिया। कवि कुमार विश्वास ने भी उनके घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कई नेता, मंत्री भी पहुंचे। विनोद कुमार शुक्ल (89 वर्ष) का 23 दिसंबर 2025 को रायपुर के एम्स में निधन हो गया, जहां वे सांस की समस्या से पीड़ित थे। हाल ही में उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी रचनाएं जैसे ‘नौकर की…
Aaj ka Panchang 24 December 2025: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 24 December 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 24 दिसंबर, बुधवार का दिन है. आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और आज विघ्नेश्वर चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. धार्मिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि विघ्नेश्वर चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का पूजन किया जाता है और बुधवार का दिन भी गणपति को समर्पित है. ऐसे में आज यदि विधि-विधान से विघ्नहर्ता भगवान गणेश का पूजन किया जाए तो जीवन में आ रहे सभी विघ्न दूर होंगे और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा. पञ्चक का साया आज 07:46 पी एम से…
Aaj Ka Rashifal 24 December 2025: राहु-चंद्रमा बनाएंगे ग्रहण योग, जानें किस राशि पर कैसा होगा असर?
24 December 2025 Ka Rashifal: 24 दिसंबर 2025 को मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। वृषभ राशि वाले अंजान लोगों से सावधान रहें, नए विषय में रुचि रहेगी। मिथुन राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, इनके जीवन में अनचाहे परिवर्तन हो सकते हैं। कर्क राशि वाले विवादों से दूर रहें, बिजनेस में उतार-चढ़ाव संभव है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन? मेष राशिफल 24 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal) इस राशि के लोगों की कोई बड़ी समस्या आज दूर हो सकती है। नौकरी ने नए और अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के कोटा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद एथेलेटिक स्टेडियम में आयोजित 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ किया। उन्होंने 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह सौभाग्य है कि प्रदेश को राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स के आयोजन का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया के माध्यम से देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बहुत अच्छे अवसर मिल रहे…
कान्हा क्लब ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन 5 सेट के फाइनल में SAI रायपुर को 3–2 से हराया, हजारों दर्शक बने गवाह गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कान्हा क्लब गरियाबंद द्वारा आयोजित दो दिवसीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार देर रात बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। ठंडी रात के बावजूद खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह से मैदान पूरी तरह गरमाया रहा। फाइनल मुकाबले में डिस्टिक रायपुर ने शानदार वापसी करते हुए SAI रायपुर को 3–2 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में SAI रायपुर ने शुरुआती दो सेट जीतकर बढ़त बना…
छत्तीसगढ़ में कटे इतने लाख से अधिक मतदाताओं के नाम, इस तारीख तक किया जा सकेगा दावा आपत्ति……
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट मतदाता सूची चुनाव आयोग के द्वारा जारी कर दी गई है। इस सूची में 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम काटे गए है। चुनाव आयोग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 6 लाख 42 हजार 234 मतदाता की मृत्यु हो गई है। 19 लाख 13 हजार 540 मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं। वहीं 1 लाख 79 हजार 43 मतदाता के नाम 2 जगहों पर थे। जारी के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से गणना प्रपत्र जमा हुआ है। अब 22 जनवरी यानि एक महीने तक दावा…
दूध की जंग! कंपनी के पंपलेट से भड़के गौपालक हम गंदा दूध नहीं, पीढ़ियों की रोज़ी बेचते हैं
छुरा (गंगा प्रकाश)। प्रदेश में आज भी गौपालन एक बड़ा लघु उद्योग है। घर–घर दूध पहुंचाने वाले परंपरागत पशुपालक और छोटी डेयरियां खासकर ग्रामीण व शहरी इलाकों में दुग्ध आपूर्ति की रीढ़ मानी जाती हैं। लेकिन हाल के दिनों में दूध उत्पाद से जुड़ी एक बड़ी कंपनी द्वारा जारी प्रचार पत्रक (पंपलेट) ने पूरे प्रदेश में विवाद खड़ा कर दिया है। इसे लेकर परंपरागत दुग्ध व्यवसाय से जुड़े लोगों में गहरी नाराजगी और पीड़ा देखने को मिल रही है। *वचन कंपनी का पंपलेट बना विवाद की जड़* गौपालकों के अनुसार, वचन कंपनी दूध डेयरी द्वारा रायपुर सहित अन्य क्षेत्रों में…
गरियाबंद को मिला नया पुलिस कप्तान आईपीएस वेदव्रत सिरमौर ने संभाला पुलिस अधीक्षक का पदभार
गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिले में पुलिस प्रशासन को नई कमान मिल गई है। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के अधिकारी वेदव्रत सिरमौर ने 23 दिसंबर 2025 को गरियाबंद जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री सिरमौर ने जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों से परिचय बैठक की और उनके वर्तमान कार्यों, क्षेत्रीय चुनौतियों व प्राथमिकताओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त कार्यालयीन स्टाफ एवं शाखा प्रभारियों की बैठक लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक के दौरान श्री सिरमौर ने सभी शाखा…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
