Author: प्रकाश कुमार यादव
नई दिल्ली/रायपुर (गंगा प्रकाश)। 27.894 किलोग्राम गांजा बरामदगी से जुड़े एनडीपीएस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ निवासी आरोपी मोहन सिंह कोशले उर्फ राकेश को जमानत प्रदान की है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार एवं न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की दो सदस्यीय पीठ ने 18 सितंबर 2026 को आपराधिक अपील स्वीकार करते हुए आरोपी को संबंधित सेशंस कोर्ट की शर्तों के अधीन रिहा करने का निर्देश दिया। यह मामला मोहन सिंह कोशले और राकेशबनाम छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित है। आरोपी की ओर से अधिवक्ता देव प्रसाद जोशी ने अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की। घर के पास पकड़ा, तलाशी…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पंचायत सचिव संगठन जिला इकाई गरियाबंद ने सोमवार 21 सितंबर को सचिवों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ð जरूर पढ़ें: विकास की रकम में आखिर किसका हिस्सा? ‘कमीशन’ के आरोपों ने खड़े किए कई सवाल जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में सचिवों ने ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था पर रोक लगाने, हड़ताल अवधि के लंबित वेतन का जल्द भुगतान करने तथा प्रत्येक माह की…
लोकार्पण समारोह में सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य और आवास से लेकर महतारी वंदन तक की चर्चा; विधायक बोले—योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम घर तक पहुंचाना प्राथमिकता छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत परसदा खुर्द में रविवार को अखंड रामनाम सप्ताह के भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित लोकार्पण समारोह में विकास और जनकल्याण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। धार्मिक आयोजन के बीच राजिम विधायक रोहित साहू ने गांव में हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं के साथ गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को…
सड़क, भवन, आवास से लेकर पुल और सड़क चौड़ीकरण तक कई घोषणाएं; 280 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति का जिक्र, रोहित साहू बोले—ढाई साल में राजिम विधानसभा को बनाएंगे विकास का मॉडल छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत सारागांव में रविवार का दिन ग्रामीणों के लिए कई विकास सौगातों की घोषणा लेकर आया। विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के बीच राजिम विधायक रोहित साहू का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में सड़क निर्माण से लेकर महिला संगठन भवन, आवास, पुल और सड़क चौड़ीकरण तक की चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि आने वाले ढाई वर्षों में राजिम विधानसभा क्षेत्र को…
पॉक्सो मामले में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, 25 हजार रुपये अर्थदंड; फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने सुनाया फैसला गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। एक नाबालिग के लापता होने के बाद शुरू हुई तलाश पुलिस को आरोपी के घर तक ले गई। मामले की जांच और न्यायालय में चली सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय, गरियाबंद ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी बिसनाथ नेताम उर्फ बांडा को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। ð जरूर पढ़ें: विकास की रकम में आखिर किसका हिस्सा? ‘कमीशन’ के आरोपों ने खड़े किए कई सवाल…
सड़क से पंचायत तक निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर उठते सवाल; आरोपों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की जरूरत गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विकास कार्यों के लिए सरकार से जारी होने वाली राशि आखिर जमीन पर कितना विकास कराती है और कितनी रकम निर्माण की प्रक्रिया में ही बंट जाती है? यह सवाल केवल किसी एक सड़क, नाली या भवन तक सीमित नहीं है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर समय-समय पर सामने आने वाली अनियमितताओं और कथित कमीशनखोरी के आरोपों ने व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े किए हैं। सरकार की ओर…
खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, क्षतिग्रस्त आहते के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी ठेकेदार पर; नाली निर्माण में देरी पर नोटिस की तैयारी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। वार्ड क्रमांक 7 रावणभाटा में नाली निर्माण के लिए लंबे समय से की गई खुदाई के चलते मकान का आहता भरभराकर गिरने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। घटना की खबर सामने आने के बाद नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया है। नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि क्षतिग्रस्त आहते का पुनर्निर्माण नाली निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा ही कराया जाएगा। वहीं निर्माण कार्य में हो रही देरी…
दशहरा, दीपावली और विंटर ब्रेक के लिए पांच-पांच दिन तय, शिक्षा सत्र में कुल 15 दिन का दीर्घकालीन अवकाश रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2026-27 के दौरान स्कूलों में होने वाली लंबी छुट्टियों को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। राज्य शासन की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी कार्यक्रम में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय कर दी गई हैं। आदेश के अनुसार तीनों अवसरों पर पांच-पांच दिन का अवकाश रहेगा। इस तरह पूरे शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल 15 दिनों का दीर्घकालीन अवकाश मिलेगा। ð जरूर पढ़ें :जब मंच पर…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम उस समय यादगार बन गया, जब विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और अभियंताओं की मौजूदगी में कला और संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम में जहां कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं अंतिम चरण में गरियाबंद डीएसपी गोपाल वैश्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में नया रंग भर दिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पेंशनर संघ के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पूर्व जिला संयोजक प्रदीप कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।…
स्कूल से गौठान तक सीसी रोड, टिकरापारा में सड़क, नदी किनारे पुलिया और सामुदायिक भवन का भूमिपूजन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत कोकड़ी में रविवार का दिन धार्मिक आस्था और विकास कार्यों के नाम रहा। एक ओर बजरंग चौक में आयोजित दो दिवसीय भव्य रामधुनी समारोह का समापन हुआ, तो दूसरी ओर गांव में लगभग 52 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सोहन…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
