Author: प्रकाश कुमार यादव

रेशम विभाग की नर्सरी में ऐसा क्या हुआ कि पहले दी गई सूचना भी बेअसर रही? नीलामी की तारीख से लेकर रकम के हिसाब तक उठ रहे कई सवाल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत लोहरसी क्षेत्र स्थित रेशम विभाग की नर्सरी/केंद्र से संबंधित लकड़ी की कथित नीलामी अब कई सवालों के घेरे में आ गई है। खास बात यह है कि नीलामी से पहले ही पंचायत के पंच एवं मीडिया की ओर से संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दिए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद कथित तौर पर नीलामी प्रक्रिया आगे बढ़ने को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली…

Read More

दस साल में जंगल के धीरे-धीरे खाली होने का विभागीय दावा, 35 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का प्रारंभिक अनुमान; ड्रोन मैपिंग के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर धमतरी (गंगा प्रकाश)। कभी घने जंगल के रूप में पहचाने जाने वाला उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व का करका क्षेत्र अब वन कटाई और अतिक्रमण के आरोपों को लेकर जांच के केंद्र में है। वन विभाग के प्रारंभिक आकलन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग के मुताबिक वर्ष 2016 से 2026 के बीच करीब 30 हजार पेड़-पौधे काटे जाने का अनुमान है। वहीं GPS आधारित वर्तमान आकलन में लगभग 35 हेक्टेयर वनभूमि पर…

Read More

2019 में प्रशासन ने कराया था सील, फिर कश्यपपारा में कैसे शुरू हो गया इलाज का कारोबार? कथित क्लिनिक में उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर उठे सवाल, बीएमओ बोले—जांच कराएंगे, नियम विरुद्ध मिला तो होगी कार्रवाई गजानंद कश्यप अमलीपदर (गंगा प्रकाश)। अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले उरमाल के कश्यपपारा में संचालित एक कथित क्लिनिक इन दिनों चर्चा में है। क्लिनिक में सुबह से ही मरीजों की भीड़ नजर आने और इलाज, दवा, इंजेक्शन तथा खून की जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने के दावों के बीच अब संचालक की चिकित्सकीय योग्यता, पंजीयन और क्लिनिक संचालन की…

Read More

दाँतबायकला में धन्वन्तरि बायोसाइंस के शिविर पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, टाटा पंच से रवाना हुए चार कर्मचारी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के ग्राम पंचायत दाँतबायकला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के नाम पर ग्रामीणों से कथित तौर पर राशि मांगने का मामला सामने आया है। धन्वन्तरि बायोसाइंस के नाम से लगाए गए इस शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जानकारी देकर बुलाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि जांच के बाद मरीजों से कथित रूप से भुगतान की मांग किए जाने की शिकायत के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा तो…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। डिजिटल भुगतान व्यवस्था को आम नागरिकों और छोटे कारोबारियों के लिए सहज एवं सुलभ बनाए रखने की मांग को लेकर बुधवार को छुरा में प्रधानमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेनदेन को भविष्य में किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष कर, शुल्क या मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से मुक्त रखने की मांग उठाई। 👉 जरूर पढ़ें: रसेला-खरखरा मार्ग पर नाकाबंदी में खुला राज, तीन लोगों से चमकीले पत्थर बरामद ज्ञापन में कहा गया कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत UPI देश में डिजिटल अर्थव्यवस्था…

Read More

जेबों में कागज में लपेटकर रखे थे कथित बहुमूल्य खनिज, बाइक-मोबाइल समेत करीब 1.43 लाख का माल जब्त छुरा (गंगा प्रकाश)। रसेला-खरखरा मार्ग पर संदिग्ध रूप से मोटरसाइकिल से गुजर रहे तीन लोगों को पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा। सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान तीनों के पास से कागज में लिपटे छोटे-बड़े चमकीले पत्थर (हीरा )बरामद हुए हैं, जिन्हें कथित तौर पर बहुमूल्य खनिज पदार्थ बताया जा रहा है। पुलिस ने मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन समेत करीब 1 लाख 43 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। सूत्रों के मुताबिक, 22 सितंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली…

Read More

पहली से पांचवीं की परीक्षा स्थगित, छठवीं से आठवीं के मामले में चुप्पी क्यों? शासन के आदेश में त्रैमासिक अंकों के 20% अधिभार का स्पष्ट प्रावधान छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में कक्षा पहली से आठवीं तक की त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला अब शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और मूल्यांकन व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। शनिवार-रविवार को प्रश्नपत्रों की पीडीएफ सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद कक्षा पहली से पांचवीं तक की परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी सामने आई। वहीं कक्षा छठवीं, सातवीं और आठवीं के प्रश्नपत्र…

Read More

बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट का आरोप, पति हिरासत में; हत्या की धारा में मामला दर्ज गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरीडीही में चरित्र शंका को लेकर पत्नी की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई किए जाने के बाद उसकी मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पति राम कुमार नेताम को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है। 20 सितंबर…

Read More

पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो लोग पुल से नीचे गिरे, एक की मौत; दूसरा घायल, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम से नवापारा की ओर जा रहे दो बाइक सवारों के लिए महानदी पुल का सफर अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया। पुल पर एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में देवेंद्र शर्मा (55) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी सुनील जैन घायल हो गए। घटना के बाद महानदी पुल पर…

Read More

देवभोग पुलिस की कार्रवाई में 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त, ओडिशा प्रांत के डबल लाल घोड़ा छाप पाउच के साथ 33 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद/देवभोग (गंगा प्रकाश)। चार चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी से बड़ी संख्या में शराब के पाउच बरामद हुए। देवभोग पुलिस की कार्रवाई में कुल 85 पाउच में भरी 17 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार…

Read More