Author: प्रकाश कुमार यादव
17.84 लाख के कार्यों का लोकार्पण, 69 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन; विधायक रोहित साहू ने कहा—जनता के भरोसे पर खरा उतरना ही संकल्प छुरा (गंगा प्रकाश)। विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत सिवनी में रविवार को आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम ने ग्रामीण विकास की तस्वीर को लेकर चर्चा तेज कर दी। कार्यक्रम में एक ओर जहां 17.84 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, वहीं दूसरी ओर करीब 69 लाख रुपये के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधायक रोहित साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा,…
अंतिम संस्कार के बाद मायके पक्ष ने जताया संदेह, तहसीलदार की निगरानी में फॉरेंसिक टीम ने निकलवाया शव गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रा में 34 वर्षीय महिला बबीता नवरंगे की संदिग्ध मौत का मामला अब रहस्य और जांच के घेरे में है। महिला की मौत के बाद शव को दफन कर दिया गया था, लेकिन मायके पक्ष द्वारा मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद करीब चार दिन बाद शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। तहसीलदार की निगरानी में पुलिस और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को…
गंगा प्रकाश में खबर प्रकाशित होने के बाद प्राथमिक परीक्षा स्थगित, डीईओ बोले—जांच कर लापरवाह कर्मचारी पर होगी कार्रवाई छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा पहली से पांचवीं तक की तिमाही परीक्षा के हिंदी विषय के प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले के बाद अब कक्षा छठवीं से आठवीं तक के हिंदी विषय के प्रश्नपत्र के वायरल होने का मामला सामने आया है। प्राथमिक कक्षाओं के प्रश्नपत्र वायरल होने की खबर गंगा प्रकाश में प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चन्द्राकार ने हिंदी विषय की परीक्षा आगामी तिथि घोषित होने तक स्थगित करने…
कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों में जगाई विज्ञान की जिज्ञासा, राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव छुरा (गंगा प्रकाश)। गांव के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक ने अपने नवाचार और अलग सोच के जरिए ऐसी पहचान बनाई कि उनकी प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ प्रयोग और नवाचार से जोड़ने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी, संकुल केंद्र छुरा-ब के शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी को अब विधायक रोहित साहू ने सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की है। विश्वकर्मा जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम…
जिसके नाम पर पहचान पत्र, उसे ही नहीं खबर! गांव-गांव पहुंची कथित प्रतियों के बाद बढ़ा रहस्य, जांच में खुलेगा पूरा राज रायपुर (गंगा प्रकाश)। चुनावी गतिविधियों के बीच सामने आए एक कथित डुप्लीकेट वोटर आईडी मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह बताई जा रही है कि जिन मतदाताओं के नाम से ये कथित पहचान पत्र तैयार किए गए, उनमें से कुछ लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं होने का दावा किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक एवं निर्वाचन अधिकारियों के स्तर पर जांच शुरू होने की जानकारी है। कथित…
रसेला के ठेलका दादर जंगल में भालू ने 55 वर्षीय लक्ष्मण यादव पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान; साथी ने बचाकर निकाला बाहर छुरा (गंगा प्रकाश)। जंगल में मशरूम की तलाश में निकले 55 वर्षीय लक्ष्मण यादव को शायद अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में उनका सामना ऐसे खतरे से होने वाला है, जिससे उनकी जान पर बन आएगी। ठेलका दादर जंगल में अचानक सामने आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मण यादव के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए। घटना उस समय हुई जब लक्ष्मण यादव अपने एक साथी…
नियम महिला समूह का, दुकान के संचालन में पुरुष की भूमिका! कच्चे की शासकीय उचित मूल्य दुकान का मामला, जवाब नहीं मिला संतोषजनक तो होगी एकपक्षीय कार्रवाई सुनील मौर्य भानुप्रतापपुर (गंगा प्रकाश)। ग्राम कच्चे की शासकीय उचित मूल्य दुकान में सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था, लेकिन जांच के दौरान एक ऐसी बात सामने आई, जिसने पूरे मामले को सवालों के घेरे में ला दिया। दुकान का संचालन महिला स्व सहायता समूह के नाम पर है, लेकिन जांच प्रतिवेदन में दुकान का काम एक पुरुष से कराए जाने का उल्लेख सामने आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय…
रंगोली, चित्रकारी, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग छुरा (गंगा प्रकाश)। आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा में विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवा, संकल्प, स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा और सृजनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। पखवाड़े के अंतर्गत रंगोली, चित्रकारी, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों को रंगों…
जयपुर की अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में नौ वर्षीय साक्षी ने हासिल किया द्वितीय स्थान, तालियों से गूंज उठा सभागार छुरा (गंगा प्रकाश)। मंच पर जैसे ही नौ वर्षीय साक्षी यादव ने सुर साधे, सभागार में मौजूद लोग कुछ पल के लिए जैसे ठहर गए। नन्ही आवाज में निकले सुरों ने ऐसा समां बांधा कि प्रस्तुति खत्म होते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। किसी को शायद अंदाजा नहीं था कि अपनी आवाज से लोगों के दिलों में उतर रही यह बच्ची दुनिया को अपनी आंखों से देख नहीं सकती। जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता…
कक्षा पहली से पांचवीं तक हिंदी विषय के प्रश्नपत्रों की पीडीएफ प्रसारित, शिक्षा विभाग की गोपनीय व्यवस्था पर उठे सवाल प्रकाश कुमार यादव छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की तिमाही परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा के पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होना बताया जा रहा है। इसी बीच परीक्षा शुरू होने से महज दो दिन पहले शनिवार 19 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे कक्षा पहली से पांचवीं तक हिंदी विषय के प्रश्नपत्रों की पीडीएफ फाइल सोशल मीडिया पर प्रसारित होने का मामला…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
