Author: प्रकाश कुमार यादव
पत्रकार के खिलाफ पुलिसिया तानाशाही: आईपीएस अमन झा की शर्मनाक हरकत रायपुर (गंगा प्रकाश)। राजधानी रायपुर में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। ‘जनता से रिश्ता’ समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार शांतनु राय के साथ आजाद चौक नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस अमन झा ने न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि अभद्र एवं अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें पूरी रात थाने में बैठने पर मजबूर कर दिया। घटना का पूरा विवरण देर रात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जब पत्रकार शांतनु राय जयस्तंभ चौक से अपने घर की…
प्रोजेक्ट अमृत के तहत संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने की विजयपुर तालाब की सफाई….दिया स्वच्छता का संदेश रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने के लिए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तहत विजयपुर तालाब की सफाई मिशन से जुड़े सदस्यों ने की।इस स्वच्छता अभियान में मिशन से जुड़े सेवादारों में बाल संगत के छोटे बच्चों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को…
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका मोना सेन की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प के सांस्कृतिक मंच पर 11वें दिन छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका मोना सेन ने एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी सुपर हिट गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया। जप हर- हर हर भोला से कार्यकम की शानदार शुरुवात करते हुए लगातार सुपर हिट गीत जैसे मया होगे न तोर संग मया होगे न…, काली काली महाकाली…, हमर पारा तुम्हर पारा…, मै देखेव तोला तै देखे मोला…, जैसे गीतों की मनमोहक प्रस्तुति ने ने दर्शकों को थिरकने के लिए विवश किया।…
राजिम कुंभ कल्प के मंच पर संतों ने सनातन संस्कृति पर रखे विचार सनातन धर्म को बचाने के लिए आज के परिवेश में बदलाव जरूरी – दिनेश जी महराज गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर संत समागम के दूसरे दिन देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे संतों ने अपनी अमृतवाणी से संस्कृति और संस्कार से अवगत कराया। संतों ने मंच के माध्यम से सनातन संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किए। संत तीर्थ के समान होते हैं – सर्वेश्वर दास मंच पर उपस्थित संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष महंत सर्वेश्वर दास महाराज जी ने कहा…
राजकीय गमछे और प्रतीक चिन्ह से हो रहा कलाकारों का सम्मान गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प 2025 में सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के प्रसिद्ध कलाकार अपनी कला से प्रतिदिन छत्तीसगढ़ की सौंधी माटी की महक दूर देशों तक पहुंचा रहे हैं। हर कलाकार को अपनी कला से बेहद प्यार होता हैं। जब किसी के हुनर या प्रतिभा को सम्मानित किया जाता हैं, उसकी कला और भी निखर कर सामने आती हैं। राजिम कुंभ में कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बाद राजकीय गमछा और मोमेंटो से कलाकारों को सम्मानित किया जा रहा है। जिसे पाकर कलाकार खुद को…
राजिम कुंभ कल्प में सहज योग ध्यान शिविर : आत्म-साक्षात्कार का मिल रहा लाभ सहज योग आत्मज्ञान को प्राप्त करने की अत्यंत सरल ,सुलभ एवं सहज ध्यान पद्धति गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। धार्मिक नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में राजिम कुंभ कल्प मेला लगा हुआ है। राजिम कुंभ कल्प में शामिल होने साधु-संतों के लिए संत समागम परिसर बनाया गया है। जहां 21 फरवरी से विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक अनुष्ठान हो रहे है। संत समागम परिसर के पास ही सहज योग ध्यान शिविर लगाया गया है। इस शिविर में श्रद्धालु सहज योग ध्यान पद्धति से आत्म-साक्षात्कार एवं कुंडलिनी जागरण का अनुभव…
नि:शुल्क भोग भंडारा में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने परोसा भोजन साहू समाज राजिम भक्तिन मंदिर समिति प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को करा रहे भोजन गरियाबंद/राजिम(गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प मेला में साहू समाज राजिम भक्तिन मंदिर समिति द्वारा भोग भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। रविवार 23 फरवरी को गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने अपनी स्वर्गीय माता द्रौपदी देवी के स्मृति में भोग भंडारा का आयोजन कराया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, एसडीएम विशाल महाराणा सहित समाज के पदाधिकारी भंडारे में शामिल होकर श्रद्धालुओं को भोजन परोसा। भंडारे की शुरुआत राजिम माता की पूजा अर्चना…
राजिम कुंभ कल्प में वैष्णव संप्रदाय के नागा साधुओं ने किया निशान पूजा अस्त्र-शस्त्र के साथ किया शौर्य प्रदर्शन गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प मेला के 12वें दिन संत समागम स्थल में वैष्णव नागाओं ने अपनी पंथ परंपरा के अनुसार निशान पूजा कर अपनी परम्परा का निर्वहन किया। अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष महंत सर्वेश्वर दास महाराज के नेतृत्व में संत महत्माओं ने निशान पूजन कर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि भारत देश में कुल तेरह अखाड़े है जिसमें तीन अखाड़े वैष्णव संप्रदाय के है इन तीनो अखाड़ो ने राजिम कुंभ में प्रतिनिधित्व किया।…
राजिम कुंभ कल्प मेला में रविवार को उमड़ा जनसैलाब: महिलाओं और युवतियों ने की जमकर खरीददारी गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। माघ पूर्णिमा 12 फरवरी से शुरू हुए राजिम कुंभ कल्प मेला के 12वें दिन रविवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार अवकाश होने कारण दर्शक एवं श्रद्धालुगण मेला का आनंद लेने राजिम पहुंचे। त्रिवेणी संगम स्थित पुराने मेला स्थल और राजिम चौबेबांधा स्थित नवीन मेला मैदान में दोपहर बाद जनसैलाब उमड़ गया। जिधर नजर दौड़ाए उधर भीड़ ही भीड़ दिखी। बेहिसाब भीड़ को देखकर हर कोई कह उठा, ये है राजिम का कुंभ कल्प मेला। ज्ञात हो कि मेला में संत-समागम…
शिक्षा से व्यक्ति सभ्य, सुसंस्कृत और योग्य नागरिक बनता है गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिजली में विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर 11वीं के छात्र छात्राओं द्वारा 12 वीं के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शाला के शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल फोड़कर किया गया। तत्पश्चात सभी शिक्षकों का स्वागत गुलाल लगाकर किया गया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा रोचक, मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए 12 वीं के छात्र छात्राओं द्वारा शाला में व्यतीत किए हुए अपने अनुभव व्यक्त…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
