Author: प्रकाश कुमार यादव
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनावों में बड़ा विवाद, सराफा एसोसिएशन ने लगाए भेदभाव के गंभीर आरोप •रायपुर आधारित नियमों को लेकर व्यापारिक समुदाय में भारी आक्रोश •छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा – “चुनाव प्रक्रिया में हो रही है संगठित अनियमितता” •चैंबर के संविधान में विसंगतियों का खुलासा, व्यापारी संगठनों ने की सुधार की मांग रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (सीसीसीआई) के आगामी चुनावों पर अब विवाद के बादल मंडराने लगे हैं। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन (सीएसए) ने इस चुनाव को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए इसे भेदभावपूर्ण करार दिया है।…
इन्द्रजीत महाड़िक जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 03 में युवाओं का बने आकर्षण, पिछले 3-4 दिन में बढ़ी जीत की संभावना गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विधानसभा लोकसभा चुनाव से कई गुना ज्यादा माहौल इन दिनों पंचायत चुनाव का गांव गांव में परिलक्षित हो रहा है। गांवों में मेला जैसा माहौल है। आज 22 फरवरी को चुनाव जनसंपर्क के अंतिम दिन जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्र. 03 में बैलगाड़ी छाप के उम्मीदवार युवा हसमुख इन्द्रजीत महाड़िक के जनसंपर्क में काफी ग्रामीण शामिल रहे। आज उन्होंने अपने क्षेत्र के 21 गांवो में आधा से ज्यादा गांवों में जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से बैलगाड़ी…
जिला पंचायत चुनाव में क्षेत्र नं. 01 बना हॉटशीट, मधुबाला रात्रे प्रचार में रही सबसे आगे गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। महिलाओं के चुनाव लड़ने का जजबा और उत्साह देखना है तो जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्र. 01 का नजारा पंचायती राज में महिलाओं की हिस्सेदारों की पुश्टि करता है। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं महिला बाल विकास की सभापति पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनाव मैदान में है। उनका स्पश्ट मत है कि उन्हें इन सभी 26 गांवों के मतदाताओं का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। मतदाता जानते है कि पूर्व कार्यकाल में मैंने पूरे 5 साल अपने मतदाताओं के बीच…
फिंगेश्वर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बनने चले जिला पंचायत सदस्य, योगेश साहू ने किया आज तुफानी जनसंपर्क
फिंगेश्वर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बनने चले जिला पंचायत सदस्य, योगेश साहू ने किया आज तुफानी जनसंपर्क गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। गांव गांव में पंचायत चुनाव का जोश एवं उत्साह आज देखा गया। प्रत्याशी से ज्यादा सक्रिय तो गांव के मतदाता दिख रहे है। जिला पंचायत चुनाव क्र. 3 के पूरे 21 गांवों में चुनाव का नजारा जोरदार है। यहां सिलाई मशीन चिन्ह के साथ फिंगेश्वर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष योगेश साहू का जलवा है सभी 21 गांवो में उनका डंका बज रहा है। वे आज जिस गांव में मतदाताओ से संपर्क के लिए पहुंचे ग्रामीण मतदाताओं ने उन्हें हाथों हाथ…
नंदिनी ओंकार साहू जिला पंचायत चुनाव में हुई सबसे आगे, सबसे ज्यादा वोट से जीतने का दावा गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पंचायत चुनाव में आज बिलकुल शांति रही। हो हल्ले से दूर उम्मीदवार जनसंपर्क एवं कल की व्यवस्था बनाने में लगे रहे। गांवों में भीड़ लगी है और शहरों में वीरानी छाई है। जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्र. 2 की प्रत्याशी अपना चुनाव चिन्ह ऊगता सूरज लेकर नंदिनी ओंकार साहू आज गांवो में जनसंपर्क में लगी रही। समर्थक जहां स्थिति संभालना है वहां नंदिनी को लेकर मतदाताओं के दरवाजे अपना ऊगता सूरज चुनाव चिन्ह लेकर पहुंच रहे है। प्रत्येक गांव…
जिला पंचायत चुनाव क्र. 01 में भुनेश्वरी बंजारे ने आज जनसंपर्क में सभी गांव का किया दौरा, अपनी स्थिति बताई सुदृढ़ गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गुलाबी पताकों, झंडो, पोस्टरों से युक्त जिला पंचायत के सदस्यों का चुनाव प्रचार विधानसभा लोकसभा चुनाव के पचार को पीछे छोड़ते हुए ग्राम्यांचल का पूरा माहौल चुनावी मयी हो गया है। इन उम्मीदवारों के साथ 8-10 चार पहिया गाड़िया ऐसे चल रही है कि कोई बड़ नेता आया हो। गांव में जिला पंचायत उम्मीदवारों का दल पहुंचता है तो देखो देखो हो जा रहा है। जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्र. 01 में दो पत्ति चुनाव…
फिंगेश्वर विकासखंड में आज मतदान, 229 मतदान दल मतदान कराने के लिए हुए तैनात गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत तृतीय चरण में 23 फरवरी को विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत 71 पंचायत के 229 मतदान केन्द्रों में मतदान सम्पन्न होगा। प्रत्येक मतदान केंद्र में 4 मतदान कर्मी रहेंगे। इसके साथ ही 23 मतदान दाल रिजर्व रखे गए है। आज विकासखण्ड मुख्यालय फिंगेश्वर स्थित जनपद परिसर से मतदान सामग्री लेकर दल संबंधित केन्द्रों के लिए रवाना हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने मतदान दल वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम…
राजिम कुंभ कल्प में लगा चैतन्य नौ देवियों की झांकी : मां दुर्गा के स्वरूपों का हो रहा साक्षात दर्शन गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प मेला में कुलेश्वर मंदिर के पास संत समागम स्थल पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा शिव दर्शन आध्यात्मिक पंडाल में चैतन्य नौ देवियों की झांकी लगाई गई है। इन नौ देवियों के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं। ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि राजिम कुंभ मेला में प्रतिवर्ष उनकी यह झांकी लगाई जाती है, जिसमें मां दुर्गा के स्वरूपों का साक्षात दर्शन हो रहा है। इस झांकी के माध्यम से वर्तमान समय…
प्रसिद्ध गायक बाबा हंसराज रघुवंशी को सुनने उमड़ा जन सैलाब, भोलेबाबा के भजनों से झूम उठे भक्त हंसराज के तुमसे लगी लगन मेरे शंकरा…, मेरा भोला है भंडारी…, शिव कैलाश जैसे ओजस्वी प्रस्तुति ने दर्शकों को किया झूमने पर मजबूर गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प के दसवें दिन सुप्रसिद्ध गायक बाबा हंसराज रघुवंशी ने राजिम कुंभ कल्प मेला के सांस्कृतिक मंच पर अलग ही जान डाल दी। बाबा हंसराज रघुवंशी के ओजस्वी प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच पर सुरमयी गीतों एवं भजनों के साथ संगीत के मिश्रण ने ऐसा रंग जमाया की…
राजिम कुंभ कल्प में लगा शिक्षा विभाग का स्टॉल गणित और भौतिक के सूत्रों को समझाने बनाया गया चलित मॉडल गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प के नवीन मेला मैदान में गरियाबंद जिले के विभिन्न विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान के मॉडलों से लोगों को विज्ञान के धर्मगुण और सूत्र समझाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा भौतिक विषय के अंतर्गत कई मॉडलों द्वारा प्रायोगिक विषयों की जानकारी दी जा रही है। गणित विषय के लिए मॉडल बनाकर गणित और भौतिक के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
