Author: प्रकाश कुमार यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ को विकास की भव्य सौगात – संस्कृति, परंपरा और सशक्तिकरण का अद्वितीय संगम… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर आज विकास और सांस्कृतिक समृद्धि का अद्वितीय संगम देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 33,700 करोड़ रुपए की बहुआयामी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से हार्दिक अभिनंदन करते हुए उन्हें राज्य की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े विशेष उपहार भेंट किए। विकास की नई रोशनी : अधोसंरचना से आत्मनिर्भरता तक –…
प्रधानमंत्री नल जल योजना के नाम पर साइबर ठगी, सरपंचों को बनाया जा रहा निशाना… महासमुंद (गंगा प्रकाश)। जिले के बसना और सरायपाली विकासखंड के ग्राम पंचायतों के सरपंचों को साइबर ठगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। ठग खुद को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पी.एच.ई.) विभाग का अधिकारी बताकर फोन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत मजदूर भेजने का झांसा देकर यात्रा खर्च के नाम पर बड़ी रकम ऐंठ रहे हैं। ताजा मामला बसना के दूधिपाली ग्राम पंचायत का है, जहां सरपंच से ₹25,000 की ठगी हो चुकी है। साइबर अपराधी पंचायत प्रतिनिधियों को यह…
चैत्र नवरात्र आरंभ: शिव दुर्गा मंदिर में घट स्थापना, अखंड ज्योत प्रज्वलित, श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर गरियाबंद के मेन रोड स्थित शिव दुर्गा मंदिर में भक्तों ने विधिवत घट स्थापना कर माँ दुर्गा की भक्ति में लीन होकर पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में पूरे विधि-विधान के साथ अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई, जो नौ दिनों तक जलती रहेगी। इस अवसर पर भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता के भजनों का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भक्तों ने की माँ दुर्गा की…
“चेट्रीचंड: भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर सिंधी समाज में उमंग, सद्भावना और भाईचारे का महापर्व” गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। चैत्र शुक्ल द्वितीया से सिंधी नववर्ष का शुभारंभ होता है, जिसे चेटीचंड के नाम से जाना जाता है। चैत्र मास को सिंधी भाषा में ‘चेट’ और चांद को ‘चण्डु’ कहा जाता है। इसीलिए चेटीचंड का अर्थ है ‘चैत्र का चांद’। इस वर्ष यह पावन पर्व 30 अप्रैल, रविवार को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सिंधी समाज के लोग गरियाबंद के स्वामी आत्मानंद स्कूल के समीप एकत्रित हुए, जहां समाज द्वारा चेटीचंड के पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं के लिए शरबत…
पीएम मोदी की सभा में जा रहे BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो नदी में गिरी ; पहले महिला को बेरहमी से कुचला, फिर पुल से नीचे समाई,2 की मौत, 8 घायल!… गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बोलेरो का भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस बोलेरो ने पहले एक महिला को बेरहमी से कुचल दिया और फिर पुल से नीचे सोन नदी में जा गिरी। इस हादसे में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप…
रायपुर में भीषण सड़क हादसा : बेकाबू कार पलटी, युवा व्यवसायी की दर्दनाक मौत… रायपुर (गंगा प्रकाश)। राजधानी में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवा व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब 3 बजे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सेरी खेड़ी इलाके में हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार व्यवसायी आशुतोष अग्रवाल (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त को मामूली चोटें आईं। कव्वाली कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा : मृतक आशुतोष अग्रवाल सुंदर नगर, रायपुर का…
कोंडागांव में सरकारी भ्रष्टाचार की पोल खुली : लाखों की लागत से बनी सड़क चंद महीनों में बर्बाद!… कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। जिले में विकास के दावे किस हद तक खोखले हैं, इसकी बानगी ग्राम देऊरबाल की सड़क पर देखी जा सकती है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लाखों की लागत से बनाई गई यह सड़क कुछ ही महीनों में जर्जर हो गई। जगह-जगह उखड़ी गिट्टियां और धूल फांकती सड़क सरकार, ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत की पोल खोल रही है। सवाल उठता है कि जनता के पैसों की इस खुली लूट का असली गुनहगार कौन है? ठेकेदार और…
श्री राम जन्म उत्सव पर सांकरा गांव में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों में जुटे ग्रामवासी कृष्णा दीवान धमतरी/नगरी (गंगा प्रकाश)। श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 6 अप्रैल को नगरी विकासखंड के ग्राम सांकरा में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पूरे गांव को भगवा ध्वजों और तोरणों से आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव से परिपूर्ण रहेगा, जिसमें समस्त ग्रामवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। शोभायात्रा की शुरुआत अमरनाथेश्वर राम जानकी मंदिर से विधिवत पूजा-पाठ के बाद की जाएगी श्री राम सेना संगठन के अध्यक्ष प्रवीर साहू ने जानकारी दी कि…
फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र घोटाला : बड़े रैकेट का पर्दाफाश, FIR दर्ज!… अम्बिकापुर (गंगा प्रकाश)। अम्बिकापुर में फर्जी दस्तावेज बनाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम के पंजीयक (जन्म-मृत्यु) अवधेश कुमार पाण्डेय ने थाना कोतवाली में अज्ञात च्वाईस सेंटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि ये सेंटर अवैध तरीके से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर रहे थे, वह भी फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए! इस बड़े घोटाले से नगर निगम की छवि को गहरा धक्का लगा है। फर्जीवाड़े का खुलासा: कैसे पकड़ी गई गड़बड़ी? : नगर निगम को गुप्त सूत्रों से…
कोयला कारोबार पर खूनी वर्चस्व की जंग : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने 20-25 गुंडों संग मिलकर कारोबारी को काट डाला, थाना प्रभारी की मिलीभगत उजागर, लाइन अटैच… कोरबा (गंगा प्रकाश)। जिले के पाली में शुक्रवार रात भाजपा नेता रोशन सिंह ठाकुर ने अपने भाई, भांजे और 20-25 साथियों के साथ मिलकर कोयला कारोबारी रोहित जायसवाल (35) को बेरहमी से काट डाला! धारदार हथियारों से हुए इस खौफनाक कत्लेआम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। साजिश के तहत की गई हत्या : सरायपाली एसईसीएल बुड़बुड़ खदान में कोयला लोडिंग को लेकर पहले से चल रहे विवाद ने खूनी शक्ल…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
