Author: प्रकाश कुमार यादव

जिला पंचायत चुनाव के सबसे युवा एवं लोकप्रिय प्रत्याशी इंद्रजीत महाड़िक खंदक की अंतिम लड़ाई में रहे सबसे आगे गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। रविवार 23 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चक्र का मतदान होना है। इसके लिए आज शुक्रवार की शाम 5 बजे चुनाव का प्रचार प्रसार बंद हो गया। प्रत्याशी अब बिना हो हल्ला किए जनसंपर्क करना प्रारंभ कर दिए है। जिला पंचायत चुनाव क्र. 03 में गाड़ी छाप के साथ इन्द्रजीत महाड़िक अंतिम खंदक की लड़ाई में आज दिन भर अपने क्षेत्र के सभी 21 ग्राम पंचायतों के अनेक गांवों में अपने समर्थकों के साथ रोड शो…

Read More

जिला पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा वोट से जितने जा रही नंदिनी ओंकार साहू गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।20 दिन के सघन दिन-रात के प्रचार-प्रसार से निढाल लेकिन आत्मविश्वास से लबालब जिला पंचायत चुनाव क्र. 02 की उम्मीदवार नंदिनी ओंकार साहू आज 21 फरवरी शुक्रवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी शाम 5 बजे तक अपने चुनाव क्षेत्र के 26 गांवों का चप्पा चप्पा में घूम घूम कर ग्रामीणों से समर्थन मांगने स्वस्फूर्त मेहनत कर रही थी। आज उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे एक बार मुझे मन बनाकर आशीर्वाद दे जिससे इस क्षेत्र के विकास की परिकल्पना को मैं मूर्तरूप…

Read More

जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 01 में भुनेश्वरी बंजारे ने अंतिम दिन जमकर बहाया पसीना गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज शुक्रवार को प्रचार प्रसार के अंतिम दिन पूरे ब्लॉक में गांव गांव में ग्रामीणों की टोली को चुनाव प्रचार करते देखा गया। हर गांव के चौक चौराहों में सिर्फ चुनाव और सिर्फ चुनाव की चर्चा हो रही थी। जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्र. 01 में दो पत्ती चुनाव चिन्ह की सभी तरफ चर्चा हो रही है। दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर भुनेश्वरी बंजारे आज अंतिम चुनाव प्रचार के लिए सुबह से ही अपने समर्थकों के साथ अपने क्षेत्र के 26 ग्राम…

Read More

मधुबाला रात्रे ने आज अपने क्षेत्र में छाता चुनाव चिन्ह का जमकर किया प्रदर्शन, प्रचार में रही सबसे आगे गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए बस आज 21 फरवरी आखिरी दिन है। यही कारण है कि जिला पंचायत सदस्य के लिए उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झौंक दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में विधानसभा लोकसभा चुनाव में ज्यादा हो हल्ला है। पूरा गांव बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट, फ्लैक्स एवं तोरण से पाट दिया गया है। जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 01 में जिला पंचायत की सभापति मधुबाला रात्रे दूसरी बार चुनाव लड़ते हुए मेहनत एवं प्रचार में सभी 26…

Read More

जनपद पंचायत क्षेत्र क्र. 9 में पूर्व सरपंच राजेश सिन्हा का जलवा, चुनाव जीतने की पूर्ण संभावना गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार प्रसार चरम सीमा पर है। जनपद पंचायत फिंगेश्वर में 24 सदस्यों का चुनाव होना है। इसमें जनपद क्षेत्र क्र. 9 में झोपड़ी छाप चुनाव चिन्ह के साथ राजेश सिन्हा जो पूर्व में कुण्डेल के सरपंच रह चुके है ने अपने जनपद क्षेत्र के ग्राम कुण्डेल, सिर्रीखुर्द, खुटेरी, खुड़ियाडीह, बिजली एवं मड़वाडीह के गांव गांव में पिछले 20 दिनों से मतदाताओं से रूबरू होकर पीले रंग के मतपत्र में झोपड़ी छाप पर वोट देने की अपील…

Read More

आज प्रचार के अंतिम दिन जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्र. 03 में सिलाई मशीन छाप लेकर योगेश ने निकाली चर्चित रैली गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। आज शुक्रवार 21 फरवरी को गांव गांव में मेला जैसा माहौल दिखा। ग्रामीण सरकार चुनने लोगों को अपने पक्ष में करने प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी। जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 03 में आज योगेश साहू अपना सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह के साथ काफी बड़ी रैली निकाली जो क्षेत्र क्र. 03 के अनेक गांवों में बैन्डबाजा, फौज फटाके के साथ काफी प्रभावी रही। लोगों ने इस रैली को बहुत ही सफल बताते हुए कहा कि…

Read More

राजिम कुंभ कल्प में साहू समाज के भंडारे में लोगों को मिल रहा निशुल्क भरपेट भोजन गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प मेला में साहू समाज राजिम भक्तिन मंदिर समिति द्वारा प्रतिदिन भोग भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 12 फरवरी से प्रारंभ हुआ यह भंडारा 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। भंडारे में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु नि:शुल्क भरपेट भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। भोजन प्रसादी के रूप में चावल दाल सब्जी परोसी जा रही है। समिति द्वारा लाउड स्पीकर से अनाउंस कर मेला घूम रहे लोगों को भोजन के लिए आमंत्रित किया जाता है। प्रतिदिन भंडारे की…

Read More

जानकी जयंती पर राजिम में निकाली गई विशाल शोभायात्रा : सैकड़ों भक्तों ने किया अमृत स्नान गरियाबंद/राजिम(गंगा प्रकाश)। जानकी जयंती के अवसर पर राजिम नगर साहू संघ एवं कबीर सेवा आश्रम राजिम के संयुक्त तत्वावधान में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा राजिम के मां महामाया मंदिर से निकलकर पं. सुंदरलाल शर्मा चौक से गायत्री मंदिर, व्हीआईवी मार्ग, महोत्सव स्थल को पार करते हुए त्रिवेणी संगम में बने शाही कुंड पहुंचा। जहां पूजा अर्चना के बाद सैकड़ों भक्तों ने अमृत स्नान किया। शोभायात्रा में राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, होरीलाल साहू, नगर साहू संघ राजिम के…

Read More

राजिम कुंभ के संत समागम में रूद्र महायज्ञ का होगा आयोजन, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ पाटेश्वर सेवा संस्थान के प्रमुख रामबालक दास राजिम कुंभ कल्प में कर रहे 107 वां रूद्र महायज्ञ गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प मेला में त्रिवेणी संगम पर बने संत समागम स्थल पर श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान के प्रमुख बालयोगेश्वर रामबालक दास महाराज द्वारा 107 वां रूद्र महायज्ञ 22 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। यज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व कलश यात्रा का विशेष महत्व होता है। इस अनुष्ठान का आज विधिवत शुभारंभ कर कलश यात्रा निकाली गई, जो संत समागम स्थल…

Read More

राजिम कुंभ कल्प मेला में लगे शासकीय स्टाल में कोसा उत्पादन की दी जा रही जानकारी गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प के नवीन मेला मैदान में गरियाबंद जिले के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें विभाग के योजनाओं और उनके लाभ बताए जा रहे हैं। ग्रामोद्योग विभाग के रेशम प्रभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। विभाग द्वारा रेशम उत्पादन की प्रक्रिया समझाने के लिए स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल में किसान, आम नागरिक, महिलाएं और अन्य लोग पहुंचकर कोसा उत्पादन की जानकारी ले रहे हैं। स्टाल के प्रभारी राम गोपाल…

Read More