Author: प्रकाश कुमार यादव
छुरा से दो किमी दूर तिलईदादर जंगल में अवैध खनन, तहसीलदार ने रुकवाया काम, बिना पंचनामा छोड़े जाने पर उठे सवाल छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जब 25 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में पूरे जोश-खरोश के साथ जुटा हुआ था, तब शाम ढलते ही छुरा से लगे तिलईदादर जंगल क्षेत्र में बोर खनन माफिया सक्रिय हो गए। जिस समय सरकारी अमला परेड, मंच सज्जा और सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त था, उसी दौरान पाण्डुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत तिलाई दादर बीट के कक्ष क्रमांक P-101 से लगे ऑरेंज एरिया में अवैध रूप से बोर खनन कार्य कराया जा रहा था।…
कुछ सपने ऐसे होते हैं जो केवल आँखों में नहीं बसते, वे पूरे घर की दीवारों में, पूरे वातावरण में, पूरे जीवन में रच-बस जाते हैं। मेरी बेटी लाडली जिज्ञासा का सपना भी ऐसा ही था। वह आईएएस बनना चाहती थी। यह शब्द उसके लिए सिर्फ तीन अक्षर नहीं थे, बल्कि आत्मसम्मान, सेवा, संघर्ष और बदलाव का प्रतीक थे। वह देश के लिए कुछ करना चाहती थी, समाज के लिए कुछ बनना चाहती थी, और अपने माता-पिता के लिए गर्व की वजह। बचपन से ही वह अलग थी। खिलौनों से ज़्यादा उसे किताबें भाती थीं। जब दूसरी बच्चियाँ खेल-कूद में…
छुरा में गणतंत्र दिवस पर निकलेगी प्रभात फेरी, बच्चों की प्रस्तुतियों से गूंजेगा नगर छुरा (गंगा प्रकाश)। 26 जनवरी को नगर पंचायत छुरा एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंग जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला परिसर स्थित परेड ग्राउंड में भव्य और गरिमामय समारोह आयोजित होगा, जहां नगर पंचायत के वरिष्ठ पार्षद सलीम मेमन ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह से पहले सुबह-सुबह नगर की गलियां देशभक्ति नारों और गीतों से गूंज उठेंगी। सभी स्कूलों के बच्चे प्रभात फेरी निकालते हुए नगर पंचायत पहुंचेंगे, फिर गांधी मैदान होते हुए परेड ग्राउंड में…
छुरा (गंगा प्रकाश)। 23 जनवरी 2011… यह तारीख छुरा के इतिहास में सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि सच की हत्या के रूप में दर्ज है। ठीक 15 साल पहले, निर्भीक पत्रकार स्वर्गीय उमेश राजपूत को उनके ही घर के प्रांगण में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी थी। उस दिन एक इंसान नहीं मरा था, उस दिन समाज को आईना दिखाने वाली एक बेखौफ कलम को हमेशा के लिए चुप करा दिया गया था। आज 23 जनवरी को स्व. उमेश राजपूत की 15वीं पुण्यतिथि पर तहसील पत्रकार कार्यालय छुरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा साधारण कार्यक्रम नहीं रही। फूलों और…
पिपराही, सजापाली, पाठसिवनी व रानीपरतेवा में विशाल जनसभा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू ध्रुव बोलीं – गरीबों की रोज़ी पर हमला बर्दाश्त नहीं गरियाबंद/ छुरा (गंगा प्रकाश)। मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने, मजदूरों को समय पर काम और भुगतान नहीं मिलने तथा पंचायत स्तर पर कथित भ्रष्टाचार के विरोध में आज ग्राम पंचायत पिपराही, सजापाली, पाठसिवनी एवं रानीपरतेवा में मनरेगा बचाव कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। इस दौरान चारों गांवों में सभाएं, जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूर, महिलाएं, युवा और कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती…
छुरा (गंगा प्रकाश)। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छुरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कनसिंघी के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 में शुक्रवार को सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम न केवल एक निर्माण कार्य की शुरुआत था, बल्कि वर्षों से चली आ रही ग्रामीणों की मांग के पूरे होने का प्रतीक भी बना। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मांग रखी… मंत्री ने दी सौगात ग्राम पंचायत कनसिंघी के वार्ड 5 और 6 में लंबे समय से पक्की सड़क नहीं…
गंगा प्रकाश न्यूज रिपोर्ट: ओ. पी. साहू | प्रबंध संपादक जगदलपुर। एनएमडीसी द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं करने और कथित अनियमितताओं के विरोध में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को एनएमडीसी गेट के सामने एकदिवसीय जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने किया। धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एनएमडीसी की वादा खिलाफी अब कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि 300 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार कर योग्य कंपनियों को बाहर किया गया और निविदा शर्तों में अचानक बदलाव कर एक…
रिपोर्ट ओ पी साहू प्रबंध संपादक जगदलपुर, 23 जनवरी 2026/ बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे इससे पूर्व सयुंक्त सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्री आकाश छिकारा का जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक…
रिपोर्ट कृष्णा दिवान धमतरी। शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों के दबाव का असर एक बार फिर देखने को मिला है। प्रतिबंधित माओवादी संगठन उड़ीसा राज्य कमेटी के धमतरी–गरियाबंद–नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस एवं गोबरा एलओएस के कुल 9 सक्रिय हार्डकोर माओवादियों ने अपने धारित हथियारों के साथ जिला धमतरी में आत्मसमर्पण किया है। इन सभी पर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था।आत्मसमर्पण करने वालों में सीतानदी एरिया कमेटी की सचिव ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा और डीवीसीएम टेक्निकल उषा उर्फ बालम्मा शामिल हैं,…
टेंडर पारदर्शिता, FSNL, DMFT-CSR फंड और स्थानीय मुद्दों पर लगे गंभीर आरोपनगरनार (बस्तर)।भारत सरकार की नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी NMDC नगरनार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को NMDC नगरनार परियोजना के गेट नंबर–1 के सामने ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एनएमडीसी प्रबंधन पर टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं अपनाने, एकपक्षीय तरीके से चहेती कंपनियों को ठेके देने और स्थानीय हितों की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए।धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, किसान और विस्थापित…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
