Author: प्रकाश कुमार यादव

विधायक विक्रम मंडावी के साथ जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत, सचिव पर डराने-धमकाने और राशि अपने पास रखने का आरोप भूषण सेठिया भैरमगढ़/बीजापुर। (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत भैरमगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत ईतामपार के आश्रित ग्राम बोडगा के आदिवासी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में कथित अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बीजापुर पहुंचे और विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात कर अपनी शिकायत से अवगत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक के साथ जिला पंचायत बीजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा हितग्राहियों की राशि…

Read More

पत्रकारों से परिचयात्मक बैठक में कलेक्टर ने गिनाईं प्राथमिकताएं, केंद्रीय विद्यालय और आधुनिक पुस्तकालय की पहल का भरोसा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नवपदस्थ कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सोमवार को जिले के पत्रकारों, संवाददाताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को जरूरी बताते हुए कहा कि शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम…

Read More

चार बार ज्ञापन के बाद ग्रामीणों को मिला कार्यवाही का आश्वासन, ग्राम पंचायत ने धारा 55 के तहत जारी किया अंतिम आदेश राजमन कश्यप नारायणपुर (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत करलखा की शासकीय भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण का मामला अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपे जाने के बाद ग्राम पंचायत ने अंतिम कार्यवाही के आदेश जारी कर दिए हैं। पंचायत के अनुसार 27 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जमींदोज कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कानून एवं…

Read More

देवभोग पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम ने रात करीब 2 बजे सभी को सकुशल बाहर निकाला देवभोग (गंगा प्रकाश)। थाना देवभोग क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोगों के फंसे होने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर रात साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर मिली सूचना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। दो करोड़ का गांजा पकड़ाया, महाराष्ट्र-ओडिशा से जुड़े पांच तस्कर गिरफ्तार जानकारी के अनुसार टिकरापारा नाला तेल नदी से कटकर निर्मित क्षेत्र में स्थित है। लगातार बारिश के कारण…

Read More

गरियाबंद/देवभोग (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देवभोग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आयशर वाहन से 400 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में महाराष्ट्र और ओडिशा से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 24 अगस्त की रात देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम खुटगांव स्थित एनएच-130सी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध मुक्त बनाने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के दूसरे सप्ताह में वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा को प्रमुखता दी जा रही है। अभियान के तहत 23 से 29 अगस्त 2026 तक गरियाबंद जिले में आम नागरिकों और बैंक खाताधारकों को डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जा रही है। अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 55.470 किलो गांजा जब्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देश पर जिले के विभिन्न बैंकों, एटीएम परिसरों, बैंकिंग सेवा केंद्रों और अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से…

Read More

दो कारों से 8 पैकेट बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक भी अभिरक्षा में मिलन राय कोण्डागांव (गंगा प्रकाश)। कोण्डागांव पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 55.470 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन के आरोप में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 27 लाख 74 हजार 500…

Read More

मैनपुर पुलिस की कार्रवाई, 7.72 लाख रुपये का गांजा और परिवहन में प्रयुक्त पल्सर बाइक जब्त मैनपुर(गंगा प्रकाश)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मैनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15.44 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 72 हजार रुपये है, बरामद किया है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले के सीमावर्ती…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा को लेकर गरियाबंद पुलिस ने रविवार को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों भूतेश्वरनाथ एवं चिंगरापगार जलप्रपात में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को डिजिटल ठगी से बचने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम का सबसे खास पहलू डीएसपी गोपाल वैश्य का अनूठा अंदाज रहा। उन्होंने गीतों, संवादों और आम बोलचाल की भाषा में साइबर अपराध से जुड़े उदाहरण प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। मनोरंजक तरीके से दी…

Read More

साइबर जागृति अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील, सेल्फी स्टैंड से दिया साइबर सुरक्षा का संदेश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम रविवार को सपरिवार गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी राजिम पहुंचे। उन्होंने त्रिवेणी संगम तट स्थित भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। धार्मिक प्रवास के दौरान डीजीपी गौतम ने मंदिर परिसर में गरियाबंद पुलिस द्वारा लगाए गए विशेष साइबर जागृति सेल्फी स्टैंड के माध्यम से आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्वयं परिवार के साथ सेल्फी स्टैंड पर…

Read More