Author: प्रकाश कुमार यादव
विराट की वीरता, शमी की सनसनी – सेमीफाइनल में लहराया भारत का परचम – गरियाबंद में जश्न का तूफान “टीम इंडिया की जीत से गूंजा तिरंगा चौक, ढोल-नगाड़ों संग फैंस ने किया जश्न, 2023 का हिसाब चुकता, अब चैंपियंस ट्रॉफी भी हमारी – गरियाबंद में फाइनल का बेसब्री से इंतजार!” गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद गरियाबंद में जश्न की लहर दौड़ गई। तिरंगा चौक पर फैंस ने जमकर ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाना किया, मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। भारत माता के जयकारों से पूरा शहर…
छाल थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, चलते ट्रक में लगी आग रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। छाल थाना क्षेत्र के ग्राम एडुकला से कटाईपाली सी चावल सोसाइटी में चावल छोड़ने जा रहा एक ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गया। ट्रक के इंजन की ओर लगी आग को देख चालक ने सूझबूझ दिखाई और फौरन ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक में रखे चावल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि,…
राज्यपाल रमेन डेका ने गरियाबंद में आश्रय स्थल संचालन के लिए दिये एक लाख रूपये स्वेच्छा अनुदान राशि गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्यपाल रमेन डेका द्वारा 27 जनवरी 2025 को गरियाबंद प्रवास के दौरान आश्रय स्थल गरियाबंद के संचालन की सराहना की गई। उन्होंने इस दौरान आश्रय स्थल के उपयोगिता को देखते हुए इसके संचालन में सहयोग के लिए एक लाख रूपये नगर पालिका परिषद गरियाबंद को स्वेच्छा अनुदान के रूप में दिये जाने की घोषणा की। इसके फलस्वरूप 27 फरवरी 2025 को राज्यपाल डेका द्वारा राजभवन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश कुमार चंद्रा को स्वेच्छा अनुदान राशि का…
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सुनी लोगों की समस्याएं जनदर्शन में मिले 20 आवेदन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जनदर्शन मे आए सभी लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही समस्याओं के निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। आज जनदर्शन में 20 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में ग्राम नागाबुड़ा के लखन ने मुआवजा की राशि दिलाने, ग्राम मजरकट्टा के अंकित सोनी ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, ग्राम जंगलधवलपुर की देवकी बाई यादव ने प्रधानमंत्री आवास प्रदान करने…
जिले के दिव्यांग बच्चे बिलाासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। समग्र शिक्षा के तहत् समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले जिले के दिव्यांग बच्चे 05 एवं 06 मार्च को स्व. बी. आर. यादव खेल परिसर बहतराई सीपत रोड बिलासपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से 20 बच्चों एवं उनके पालकों सहित संबंधित स्टॉफ को ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर के लिए रवाना किया। साथ ही…
अवैध शराब पर करें कड़ी कार्रवाई – कलेक्टर श्री अग्रवाल सड़कों से आवारा मवेशियों के रोकथाम के लिए अभियान में लाये तेजी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली, साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले में अवैध शराब की खरीदी बिक्री से संबंधी प्रकरणों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को…
साय सरकार के दुसरे बजट में पिछले वादों को भुला दिया गया है-राजेंद्र सूर्यवंशी गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ बजट 2025 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नव नियुक्त नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी ने कहा है कि आज प्रस्तुत साय सरकार के दुसरे बजट में पिछले वादों को भुला दिया गया है, न 1 लाख नई सरकारी नौकरी का जिक्र, न अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई रोड़मैप, न 500 में सिलेंडर याद रहा न, बेरोजगारी भत्ता और न ही छात्रों को बस का फ्री पास। वित्तमंत्री ओपी चौधरी केवल तुकबंदी करते रहे, मोदी की पुरानी अधूरी गारंटीयों पर मौन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को गति देना वाला प्रगति का बजट-नंदिनी साहू गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का 25 वां बजट पेश किया। पिछला बजट साल 2024-25 में 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ था. इस बार बजट में युवाओं को नौकरियां, शिक्षा, किसान कल्याण, सरकारी कर्मचारियों, अधोसंरचना निर्माण समेत महिलाओं के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इस वर्ष का अनुमानित बजट लगभग 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक का रहा जो विगत बजट से 12…
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के दूसरे बजट पर कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की अपनी प्रतिक्रियाएं गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा पेश किए गए दूसरे बजट की विभिन्न राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जहां भाजपाईयों ने इस बजट को काफी सराहा है, वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस बजट की जमकर आलोचना की है। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने वालों में छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट-अनिल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट…
यादव ठेठवार की महिलाएं के द्वारा प्रतिक चिन्ह भेंट कर नवनिर्वाचित पार्षदों का किया गया सम्मान गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर यादव ठेठवार समाज द्वारा नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना नवनियुक्त पार्षदों की उपस्थिति में यादव ठेठवार की महिला संगठनों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जगदीश यादव नवनिर्वाचित पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर ने कहा इस शानदार जीत का श्रेय अपने वार्ड के सभी देवतुल्य मतदाताओं को जाता हैं जिसे मैं दिल से धन्यवाद देना चाहूंगा साथ ही सभी ठेठवार यादव समाज की महिलाओं को भी बहुत…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
