Author: प्रकाश कुमार यादव
घोर नक्सल प्रभावित ग्राम पायलीखण्ड में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत ग्रामीणों को दैनिक उपयोगी का समान वितरण किए। बच्चों को स्कूल बैग एवं युवाओं को क्रिकेट वालीबॉल का किट दिए। गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज घोर नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील ग्राम पायलीखण्ड में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। थाना प्रभारी पायलीखण्ड (जुगाड़) सहायक उप निरीक्षक यादुराज ठाकुर द्वारा सीआरपीएफ बी/211 कंपनी एवं थाना इंदागांव के सीआरपीएफ डी/211 के सहायक कमांडेंट निरंजन सिंह के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नक्सल उन्मूलन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध,…
खैरात के सफर में ही डकार गए लाखों का भत्ता, व्याख्याता ने पेश किए फर्जी बिल, जिम्मेदार अधिकारियों के आंख के नीचे हो रहा खेल… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है जिसमें एक व्याख्याता ने खैरात के सफर में ही लाखों का बिल शासन को थमा दिया और बकायदा पैसे भी निकाल लिए। यह कारनामा कोई एक साल का नहीं बल्कि पिछले 9 सालों से चला आ रहा है। व्याख्याता अपनी कार की यात्रा का फर्जी बिल प्रस्तुत करता और पैसे निकाल लेता है। दरअसल यह कारनामा सूरजपुर जिले के शासकीय पॉलिटेक्निक…
छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा दिल्ली पहुंचे – डेविस कप प्रेस कॉन्फ्रेंस में की खिलाड़ियों और मैच पर चर्चा! नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा आज दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतिष्ठित डेविस कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारियों और आगामी मुकाबलों पर चर्चा की। गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि डेविस कप भारतीय टेनिस के लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और इसमें भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा, “हमारे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में…
गांव की बेटी से जनपद अध्यक्ष तक का सफर – अब पीएम मोदी और सीएम साय के संकल्प को साकार करने के लिए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से चुनावी मैदान में लालिमा ठाकुर! गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। संघर्ष, समर्पण और सेवा के संकल्प की मिसाल बनीं लालिमा ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी ने इस बार जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से प्रत्याशी घोषित किया है। यह वही लालिमा ठाकुर हैं, जिन्होंने पहले ग्राम पंचायत पथरमोहदा की सरपंच के रूप में पूरे महिला प्रतिनिधित्व वाली पंचायत का नेतृत्व किया और निर्विरोध जीतकर इतिहास रच दिया। इसके बाद वे जनपद पंचायत अध्यक्ष…
इंजीनियर की शादी में दोस्तों ने दिया ‘ठेकेदार किट’ – फावड़ा, बेलचा, गुनिया और झाड़ू देख मेहमान भी रह गए दंग गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शादियों में दोस्तों की मस्ती और अनोखे तोहफों की परंपरा तो आम है, लेकिन गरियाबंद के इंजीनियर क्षितिज गुप्ता की शादी में जो हुआ, उसने सबको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। आमतौर पर शादी में कपड़े, गहने या सजावटी चीजें गिफ्ट में मिलती हैं, मगर क्षितिज के दोस्तों ने ‘इंजीनियरिंग’ का सम्मान बरकरार रखते हुए उन्हें पूरा ‘ठेकेदार किट’ भेंट कर दिया। इस किट में फावड़ा, बेलचा, गैंती, छैनी, हथौड़ी, धमेला, झाड़ू, पाना, इंची टेप,…
महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर पुलिस विभाग का संकल्प – नशा मुक्त समाज की ओर बढ़ाया कदम गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नशामुक्ति का संकल्प लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गरिमा दादर की उपस्थिति में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने नशापान से दूर रहने और समाज को भी इससे मुक्त करने का प्रण लिया। इस अवसर पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में नशापान के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि…
जिला पंचायत चुनाव ने गरियाबंद में बढ़ाई सरगर्मी ,बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार का दावा: ‘हम जीतेंगे प्रचंड बहुमत से! गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की धूम तेज हो गई है, और अब जिला पंचायत व जनपद पंचायत चुनावों के साथ राजनीति का तापमान और बढ़ गया है। गरियाबंद जिला बीजेपी अध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बीजेपी के समर्थित उम्मीदवारों की लिस्ट का ऐलान किया। चंद्रकार ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत, बीजेपी के उम्मीदवार हर नगर और गांव में जीत दर्ज…
“वन विभाग की विशेष टीम ने 26 नग नाग तोतों के साथ गिरफ्तार – बेचने की कोशिश में था!” गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। वन विभाग की विशेष टीम ने चीन तालाब के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो 26 नग नाग तोतों को बेचने की कोशिश कर रहा था। आरोपी के पास से तोते बरामद किए गए, जिन्हें वह अवैध रूप से बेचने ले जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, वन विभाग की टीम पिछले कुछ दिनों से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी, और ट्रैकिंग के बाद गुरुवार सुबह आरोपी को दो थैलों में…
इस चुनाव में चलेगा भाजपा का ट्रिपल इंजन फार्मूला-सुरेन्द्र पाटनी गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले की 5 नगर पंचायतें फिंगेश्वर, छुरा, देवभोग, कोपरा, राजिम एवं एक नगर पालिका गरियाबंद में अध्यक्ष सहित पार्शदों की सूची घोशित करने के बाद भाजपा की गरियाबंद जिला चयन समिति के सदस्य वरिश्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र पाटनी ने इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कि जिले के सभी वरिश्ठ नेताओं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोश उपाध्याय, भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश साहू एवं राजिम विधायक रोहित साहूएवं चयन समिति से आए सदस्यों मंडल चयन समिति के द्वारा आए नामों…
फिंगेश्वर विकासखंड की तीनों नगर पंचायतों फिंगेश्वर, राजिम, कोपरा में भरे गए सभी नामांकन सही पाए गए गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज 29 जनवरी को फिंगेश्वर विकासखंड अन्तर्गत तीनों नगर पंचायतों फिंगेश्वर, राजिम एवं कोपरा में नामांकन के अंतिम दिवस 28 जनवरी तक भरे गए नामांकन पत्रों की जांच रिर्टनिंग अधिकारियों द्वारा की गई। नगर पंचायत फिंगेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए 6 फार्म भरे गए थे। तथा पार्शद के 15 पदो के लिए क्रमशः वार्ड क्रं. 01 में 04, वार्ड क्रं. 02 में 06, वार्ड क्रं. 03 में 02, वार्ड क्रं. 04 में 02, वार्ड क्रं. 05 में 04,…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
