Author: प्रकाश कुमार यादव

खेमेंद्र सिंह ठाकुर किलेपाल (गंगा प्रकाश)। बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा में अवैध शराब की बिक्री का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा….इस विधानसभा के विधायक विनायक गोयल के लगातार शिकायत के बावजूद भी चित्रकोट विधानसभा के लौंहडीगुड़ा, बस्तानार औऱ तोकापाल ब्लॉक में लगातार छोटे-छोटे किराने की दुकानों और ढाबा में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है.. और इस पर ना ही पुलिस प्रशासन और ना ही आबकारी विभाग की उड़नदस्ता की टीम कार्रवाई कर रही है.. आलम यह है कि किराने की दुकानों में छोटी छोटी बच्चियों के हाथों शराब की बिक्री की जा रही है… ताजा मामला…

Read More

खेमेंद्र सिंह ठाकुर बीजापुर( गंगा प्रकाश)। बीजापुर जिले के मट्टी मड़का में आयोजित रिवर एडवेंचर फेस्ट केवल एक साहसिक खेल आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की नई तस्वीर और उम्मीदों का जीवंत उत्सव बनकर सामने आया। जिला प्रशासन बीजापुर की पहल पर इंद्रावती नदी के रेतीले तटों पर सजा यह आयोजन दूरस्थ आदिवासी गांवों के बच्चों और युवाओं के लिए यादगार अनुभव साबित हुआ। कभी भय और अलगाव की छाया में रहे इस अंचल में अब उत्साह, आत्मविश्वास और रोमांच की नई रोशनी दिखाई दे रही है। मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में यह आयोजन युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव…

Read More

खेमेंद्र सिंह ठाकुर बीजापुर(गंगा प्रकाश)। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत बीजापुर जिले में जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को योजना की विशेषताओं, लाभों एवं प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत बीजापुर के सीईओ एवं मैदानी अमले द्वारा ग्राम पंचायत धनोरा में राशन दुकान के सामने चौपाल आयोजित की गई। चौपाल के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों और लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मनरेगा अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को 15 मार्च तक…

Read More

दीप प्रज्ज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंजा परिसर छुरा (गंगा प्रकाश)। निजी कचना ध्रुवा महाविद्यालय में छात्रसंघ के तत्वाधान में शुक्रवार को 21वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े ही उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के बीच संपन्न हुआ। पूरे महाविद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता की झलक एक साथ दिखाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद,…

Read More

फॉर्म–7 के जरिए विशेष समुदाय के 55 मतदाताओं के नाम काटने का आरोप, दोषियों पर एफआईआर की मांग प्रकाश कुमार यादव छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत छुरा में मतदाता सूची से नाम हटाने के कथित मामले ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चमन यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय छुरा एवं पुलिस थाना छुरा पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सुनियोजित तरीके से फर्जी फॉर्म–7 प्रस्तुत कर लगभग 55 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की कार्रवाई की गई है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है…

Read More

प्रकाश कुमार यादव गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शहर के हृदय स्थल गांधी मैदान के सामने प्रस्तावित 48 दुकानों के दो मंजिला व्यवसायिक परिसर निर्माण को लेकर नगर में विरोध तेज हो गया है। नगर पालिका परिषद द्वारा गौरव पथ मार्ग स्थित मैदान के सामने डीएमएफ मद से विकसित रोपण एवं सौंदर्याकरण स्थल पर व्यावसायिक परिसर निर्माण हेतु भूमि नीलामी प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी सामने आते ही शहरवासियों में असंतोष व्याप्त है। नागरिकों ने एकजुट होकर नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए प्रस्ताव पर तत्काल पुनर्विचार की मांग की है। उनका कहना है कि गांधी मैदान केवल एक सार्वजनिक…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की द्वितीय बैठक बुधवार शाम नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राज्यभर से जुड़े प्रमुख प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे और संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तथा विकासखंड स्तर तक सशक्त रूप से विस्तार देने पर विशेष बल दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा आने वाले समय में महासंघ पत्रकारों की समस्याओं…

Read More

गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाला राजिम कुंभ मेला इस वर्ष व्यवस्थागत कमियों के कारण विवादों और आलोचनाओं के घेरे में आ गया है। करोड़ों रुपये के बजट और बड़े दावों के बावजूद मेले की जमीनी स्थिति प्रशासनिक दावों से मेल नहीं खा रही, जिससे आयोजन की साख पर सवाल उठने लगे हैं। भव्य आयोजन के दावों के बीच कमजोर तैयारी उजागर राजिम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला माघ पुन्नी कुंभ मेला इस बार एक फरवरी से पंद्रह फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। गरियाबंद, रायपुर और धमतरी जिलों के संयुक्त समन्वय से आयोजित…

Read More

गरियाबंद/कोपरा (गंगा प्रकाश)। राजिम मेले की रौनक देखने निकले तीन युवकों का सफर कोपरा गांव के पास हादसे में बदल गया। ग्राम पाथर मेहंदा निवासी युवक मोटरसाइकिल से मेले की ओर जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक जा टकराई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। CG IFS Promotion List 2026 : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल 5 IFS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, विभाग ने जारी की नई तबादला सूची टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में कुलेश्वर सेन के हाथ में गंभीर चोट, भीम निषाद…

Read More

छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज 10 फरवरी 2026, मंगलवार को नगर पंचायत छुरा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रेडक्रॉस सोसायटी गरियाबंद के सहयोग से मुस्लिम वेलफेयर कमेटी छुरा द्वारा नगर पंचायत भवन के सामने आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन समिति द्वारा शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले…

Read More