Author: प्रकाश कुमार यादव

कलाई पर राखी बंधते ही छलका अपनापन, गरियाबंद सिटी कोतवाली में दिखा पुलिस का संवेदनशील चेहरा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गरियाबंद सिटी कोतवाली में उस समय भावुक और आत्मीय माहौल बन गया, जब ग्राम गुजरा निवासी दिव्यांग कुमारी पटमेश्वरी कंवर अपने पुलिस भाइयों की कलाई पर राखी बांधने थाना पहुंचीं। दूर गांव से राखी लेकर पहुंची बहन को देखकर पुलिसकर्मियों ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया और पूरे सम्मान के साथ राखी बंधवाई। राष्ट्रीय वॉलीबॉल में छुरा का गौरव हेमशिखर ध्रुवा को मिलेगा शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार पटमेश्वरी कंवर ने थाना परिसर में थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों…

Read More

खेल दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा सम्मान, 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी मिलेगी छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्रामीण अंचल से निकलकर राष्ट्रीय वॉलीबॉल के मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले छुरा क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी हेमशिखर ध्रुवा को वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के साथ उन्हें 25 हजार रुपये की सम्मान राशि भी दी जाएगी। ग्राम सारागांव, पोस्ट दुल्ला, तहसील छुरा निवासी हेमशिखर ध्रुवा, पिता मेदनी कुमार…

Read More

थानों, रक्षित केंद्र, पुलिस कैम्प और विशेष टीम में मिली नई जिम्मेदारी; आदेश तत्काल प्रभाव से लागू गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने जिले में पदस्थ 29 पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर भेजने का आदेश जारी किया है। आदेश 27 अगस्त 2026 को जारी किया गया है और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना में आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार पुलिसकर्मियों को गरियाबंद, अमलीपदर, राजिम, मैनपुर, देवभोग, छुरा, पाण्डुका और शोभा थाना क्षेत्रों…

Read More

छुरा विकासखंड से बड़ी संख्या में शिक्षक दुर्ग के लिए रवाना, BTI मैदान साइंस कॉलेज में होगा आंदोलन छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 27 अगस्त 2026 से दुर्ग के BTI मैदान, साइंस कॉलेज में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जा रहा है। आंदोलन में शामिल होने के लिए फेडरेशन विकासखंड छुरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। शिक्षक मोर्चा द्वारा प्रमुख रूप से सेवा सुरक्षा हेतु टीईटी की अनिवार्यता से मुक्ति, सहायक शिक्षकों के वेतन संबंधी विसंगतियों का निराकरण तथा पेंशन के लिए पूर्व…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को छुरा नगर में ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व धार्मिक श्रद्धा, अकीदत, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुन्नी मस्जिद छुरा से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। हाथों में इस्लामी परचम लिए अकीदतमंद नात-ओ-सलाम और दुरूद शरीफ पढ़ते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। पूरे जुलूस के दौरान अमन, इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया गया। ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर मुस्लिम समाज में पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। पर्व के…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। ईद मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर गरियाबंद पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के बीच पहुंचकर साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। छत्तीसगढ़ पुलिस के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “साइबर जागृति अभियान” के तहत थाना मैनपुर एवं पाण्डुका पुलिस टीम ने नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड, वित्तीय धोखाधड़ी और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर…

Read More

ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस लाइन में जवानों को बांधी राखी, साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गरियाबंद की बहनों ने पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर जवानों के सुखद, सुरक्षित एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस जवानों से उपहार एवं दक्षिणा के रूप में नशामुक्ति का संकल्प लेने का आग्रह किया। बहनों की…

Read More

विधायक विक्रम मंडावी के साथ जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत, सचिव पर डराने-धमकाने और राशि अपने पास रखने का आरोप भूषण सेठिया भैरमगढ़/बीजापुर। (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत भैरमगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत ईतामपार के आश्रित ग्राम बोडगा के आदिवासी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में कथित अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बीजापुर पहुंचे और विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात कर अपनी शिकायत से अवगत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक के साथ जिला पंचायत बीजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा हितग्राहियों की राशि…

Read More

पत्रकारों से परिचयात्मक बैठक में कलेक्टर ने गिनाईं प्राथमिकताएं, केंद्रीय विद्यालय और आधुनिक पुस्तकालय की पहल का भरोसा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नवपदस्थ कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सोमवार को जिले के पत्रकारों, संवाददाताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को जरूरी बताते हुए कहा कि शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम…

Read More

चार बार ज्ञापन के बाद ग्रामीणों को मिला कार्यवाही का आश्वासन, ग्राम पंचायत ने धारा 55 के तहत जारी किया अंतिम आदेश राजमन कश्यप नारायणपुर (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत करलखा की शासकीय भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण का मामला अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपे जाने के बाद ग्राम पंचायत ने अंतिम कार्यवाही के आदेश जारी कर दिए हैं। पंचायत के अनुसार 27 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जमींदोज कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कानून एवं…

Read More