Author: प्रकाश कुमार यादव

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर कला की राजधानी रायगढ़ में दसदिवसीय आयोजित राजा चक्रधर समारोह में आज मुम्बई से पहुंची फिल्म अभिनेत्री और भरतनाट्यम की विख्यात नृत्यांगना मीनाक्षी शेषाद्रि ने बहुत ही सुंदर ओड़िसी और भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। इन्होंने भरतनाट्यम शैली में पंचदेव आराधना का बेहतरीन प्रस्तुतिकरण किया जिससे चक्रधर समारोह में उपस्थित सभी लोगो के मन में देवी देवताओं के पांचों रूप का भावविभोर करने वाला रूप प्रस्तुत हुआ। ये अमेरिका से भारत वापसी के बाद आज बीस साल पश्चात रायगढ़ की सांगीतिक धरा में भरतनाट्यम की पहली बार प्रस्तुति दी…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। चक्रधर समारोह जैसे बहुत ही महत्वपूर्ण महोत्सव में मुझे निमंत्रण मिला है। लगभग तीस साल से मैनें भारत में नृत्य नही किया है और वह मौका आज यहां से शुरू हो रहा है। भगवान गणेशजी की याद में मै यहां भरतनाट्यम में नृत्य की प्रस्तुती दूंगी। मै चार शास्त्रीय नृत्य शैली में मैने शिक्षा प्राप्त की है , जिसे मै परफार्म कर सकती हूं और लोगों को सीखा भी सकती हूं। महाराजा चक्रधर सिंह ने कत्थक में महारत हासिल की थी इसकी जानकारी मुझे मिली है। मै बहुत खुश हूं कि क्लासिकल डांस…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा आज सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी गणेशोत्सव एवं ईद त्योहार को दृष्टीगत रखते हुये अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुये लापरवाही ना बरतते हुये उस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जिससे कोई भी छोटी घटना बड़ी रूप ना ले सके। इसके साथ ही गणेशोत्सव के दौरान विजिबल पुलिसिंग पर…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय के वन विभाग में वन शहीदों को श्रद्धांजली दिया गया। शहीदो के स्मृति में वन शहीद स्मारक एवम शहीद मधूसुदन पाटिल के छायाचित्र पर पुष्प माला, गुलाल सहित शहीद परिवार को साल श्रीफल भेट कर दो मिनट मौन रख राष्ट्रगान सहित शहीदों को सलामी देते हुए वन शहीदों की शहादत को नमन किया गया। वनमंडलाधिकारी वन मंडल गरियाबंद / उदंती ने इस अवसर पर कहा कि आज भावनाओ से भरा दिन है, हम उन वीर शहीदों का स्मरण कर रहे जिन्होंने जंगलों, प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवों की रक्षा करते हुए एवम नक्सल मुठभेड़ में…

Read More

मसाल रैली कर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने का किया प्रयास गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रांतीय आवाहन पर गरियाबंद जिले के अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन के सदस्यों द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण हेतु शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए झन कर इनकार, हमर सुनव सरकार के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत तृतीय चरण में जिला मुख्यालय गरियाबंद में मशाल रैली निकालकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम से तहसीलदार गरियाबंद को ज्ञापन सोपा गया ! फेडरेशन के संयोजक प्रदीप वर्मा द्वारा बताया गया कि यह प्रदर्शन प्रांतीय निर्देश पर शासन को अपने किए गए चुनावी घोषणा पत्र…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। हिन्दू मान्यताओं के हिसाब से भाद्रपद मास यानि भादों का पूरा महीना पूरी तरह से भगवान कृष्ण और श्रीधाम वृंदावन की अधीश्वरी श्रीराधाजी के पूजन को समर्पित माना जाता है। इस माह में कृष्ण जन्माष्टमी के पंद्रह दिन बाद राधाष्टमी मनायी जाती है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अरविन्द तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि श्री राधाष्टमी के नाम से प्रसिद्ध है , जो बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार इस तिथि को भगवान श्रीकृष्ण की प्रियतमा श्रीराधाजी का प्राकट्य दिवस माना गया…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। जिला पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करने के साथ कुल 101 प्रेशर हार्न एवं 04 नग मोडिफाइड साइलेंसरों को जप्त कर विधिवत नष्टीकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार सड़क मार्ग में कई वाहन चालकों द्वारा प्रेशर हार्न एवं मॉडिफाइ साइलेंसरों का उपयोग कर बहुत तेज गति से वाहन चलाया जाता है। कई मौके पर मोडिफाइ साइलेंसर का उपयोग कर पटाखे की आवाज एवं तेज कर्कश ध्वनि भी निकाला जाता है। सड़क दुर्घटनाओं…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। गत दिवस आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुये भयादोहन कर लाखों रूपये की वसूली करने वाले एक महिला सहित दो आरोपियों को जेल भेजने के बाद आज इसी प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार बलौदाबाजार शहर एवं आसपास के विभिन्न लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने एवं लोक-लाज का भय दिखाकर…

Read More

कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। मरार पटेल समाज की बैठक कोंडागांव शीतला माता मंदिर मे आयोजित हुई जहाँ पर जिले क़े प्रमुख सामाजिकजन शामिल हुए। बैठक मे विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई चर्चा पश्चात महामहिम राष्ट्रपति महामहिम राज्यपाल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन क़े नाम ज्ञापन तहसीलदार कोंडागांव को सौंपा गया ज्ञापन मे राज्य महिला आयोग द्वारा सामाजिक प्रकरण मे सुनवाई से संबंधित बातें लिखी गयी है ज्ञापन मे कहा गया कि कोसरिया मरार पटेल समाज बस्तर मे आदि अनादी काल से निवासरत है और यहाँ की स्थानीय परम्परा स्थानीय गतिविधियों मे सभी जाती धर्म समुदाय क़े साथ अपनी अपनी व्यवस्था अनुसार सामाजिक…

Read More

रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। प्राथिया ने जुटमिल थाना चौकी रायगढ़ में एक रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसके 7 वर्ष का बालक आर्यन सिंह ठाकुर पिता अमित सिंह ठाकुर निवासी सोनुमुड़ा काली मंदिर के पास से दिनांक 29/08/2024 को घर से लापता हो गया। वही जुटमिल थाना पुलिस ने गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर लिया हैं और प्राथिया को बच्चे की खोजबीन कर सुचना देने की बात बोल कर प्राथिया को घर जाने को कह दिया गया। जब प्राथिया बीच बीच में जुटमिल थाना अपने बच्चा कि कोई सुरग मिलने की खबर जानने तो थाना में पदस्थ स्टाफ रेखा नागरे…

Read More