Author: प्रकाश कुमार यादव
30 वर्ष से अधिक आयु के संदिग्ध मरीजों की होगी विशेषज्ञ जांच, महिलाओं के लिए मेमोग्राफी एवं पैप स्मीयर सुविधा भी उपलब्ध गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ तथा बालको मेडिकल सेंटर रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला चिकित्सालय गरियाबंद में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष स्वास्थ्य शिविर 18 मई 2026, सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला अस्पताल गरियाबंद में आयोजित होगा। कार्यालय सिविल…
आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी सत्येंद्र बंजारे जांजगीर-चांपा/पामगढ़ (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत पामगढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात एक अधेड़ की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तनौद का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तनौद निवासी मोहन महिपाल (45 वर्ष) पिता फिरत महिपाल का गांव के ही उमाशंकर साहू पिता चैतराम साहू से गुरुवार 14 मई की रात करीब 7 से…
पांच हैंडपंप सूखे, पानी टंकी भी हुई खाली — भीषण जलसंकट से कराह उठा विजयपुर, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश
जनपद सदस्य मुंगेश्वरी ठाकुर ने CEO को सौंपा ज्ञापन, तत्काल पेयजल व्यवस्था की मांग छुरा (गंगा प्रकाश)। गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही ग्रामीण अंचलों में पेय जल संकट गहराने लगा है, लेकिन ग्राम पंचायत देवरी अंतर्गत आने वाले ग्राम विजयपुर में हालात अब बेहद गंभीर हो चुके हैं। गांव के पांच हैंडपंप पूरी तरह सूख चुके हैं, वहीं गांव की पानी टंकी भी खाली पड़ी हुई है। स्थिति ऐसी बन गई है कि ग्रामीणों को पीने तक का पानी बड़ी मुश्किल से मिल पा रहा है। महिलाएं सुबह से बर्तन लेकर पानी की तलाश में भटक रही हैं, जबकि…
मोदी की अपील पर कांग्रेस का हमला गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री की हालिया अपील को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले दो माह से डीजल, पेट्रोल और गैस संकट से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाय प्रधानमंत्री लोगों से “कम उपयोग” की सलाह दे रहे हैं, जो आम जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि केंद्र सरकार संकट के समाधान में पूरी तरह विफल…
166 आरोपियों का दावा— टाइगर रिजर्व की भूमि नहीं, पूर्वजों की निजी जमीन पर कर रहे खेती वन विभाग ने कहा— ISRO उपग्रह चित्र, GPS सर्वे और ड्रोन मैपिंग में कोर क्षेत्र में अतिक्रमण की पुष्टि 247 हेक्टेयर निजी भूमि पहले से होने के बावजूद कोर क्षेत्र में फैलाया गया कब्जा, जांच और कानूनी कार्रवाई तेज गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के चर्चित उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में अवैध अतिक्रमण, वन कटाई और पर्यावरणीय क्षति से जुड़े मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। सीतानदी कोर क्षेत्र अंतर्गत जैतपुरी ग्राम के 166 आरोपियों ने वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई…
रायपुर (गंगा प्रकाश)।शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को आयोजित IPL-2026 के रोमांचक मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच का आनंद छत्तीसगढ़ टेनिसटेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने अपने पोते अर्शबीर सिंह होरा के साथ लिया।इस दौरान छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष एवं INH हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी भी स्टेडियम में मौजूद रहे। श्री होरा ने कहा कि विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी और शानदार शॉट्स ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार (गफ्फू) मेमन को छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की कंसल्टेटिव कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उनका कार्यकाल दो वर्ष अथवा आगामी आदेश तक रहेगा। एफसीआई की कंसल्टेटिव कमेटी में सदस्य के रूप में गफ्फू मेमन खाद्यान्न भंडारण, परिवहन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देंगे। यह समिति समय-समय पर…
ओडिशा के 7 आरोपी गिरफ्तार, जहर, हिरण का सींग व शिकार सामग्री जब्त, कई अन्य संदिग्धों की तलाश जारी वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा वन्यजीव अपराध, सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ के शिकार की साजिश रच रहे अंतरराज्यीय शिकारी गिरोह का वन विभाग ने भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम ने ओडिशा से जुड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य संदिग्ध अभी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से हिरण का सींग, जहरीला…
छुरा (गंगा प्रकाश)। जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित सुशासन तिहार 2026 इस बार छुरा विकासखंड में एक बड़े विवाद का केंद्र बन गया है। ग्राम पटसिवनी में 05 मई को हुए कार्यक्रम के दौरान मंच से दिए गए एक कथित बयान ने न केवल माहौल को गरमा दिया, बल्कि राजस्व अमले और जनप्रतिनिधियों के बीच टकराव की स्थिति भी पैदा कर दी। कार्यक्रम में मौजूद रोहित साहू के संबोधन के दौरान पटवारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि बयान में “जूता-चप्पल से मारने” जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया,…
महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की मांग तेज, सरकार पर अनदेखी का आरोप छुरा/गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। महिला आरक्षण को लागू नहीं किए जाने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस एवं स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों ने किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी में समान अवसर देने के लिए महिला आरक्षण…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
