Author: प्रकाश कुमार यादव
नाबार्ड की पहल से ग्रामीणों को मिलेगी आर्थिक समझ, वित्तीय साक्षरता वैन को हरी झंडी साहिल गुप्ता दंतेवाड़ा, (गंगा प्रकाश)। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, आंवराभाठा को वित्तीय साक्षरता वैन प्रदान की। इस वैन के माध्यम से अब गांव-गांव जाकर लोगों को बैंकिंग सेवाओं, बचत, ऋण, बीमा और डिजिटल भुगतान की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का न्योता, 11 अप्रैल को गट्टासिल्ली में 70वीं महासभा इस अवसर पर कॉर्पोरेट ऑफिस रायपुर से…
कृष्णा दीवान धमतरी (गंगा प्रकाश)। तहसील नगरी के आदिवासी ध्रुव गोंड समाज द्वारा 70वीं वार्षिक महासभा एवं महाधिवेशन 2026 का आयोजन 11 अप्रैल को गौरव ग्राम गट्टासिल्ली स्थित पुराने मंडी प्रांगण एवं रीपा भवन में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। महासभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विशेष आमंत्रण दिया गया है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचकर आमंत्रण सौंपा। इसके साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री को भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया।…
कृष्णा दीवान धमतरी(गंगा प्रकाश)। जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 26,160 रुपये नगद, मोबाइल फोन और सट्टा सामग्री जब्त की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने विशेष सट्टा विरोधी अभियान चलाते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर सट्टा संचालित करते तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की विभिन्न…
रमेश दास महंत सक्ती/सलनी (गंगा प्रकाश)। सक्ती जिले के तहसील भोथिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलनी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल पंचायती राज की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा को भी दांव पर लगा दिया है। आरोप है कि “शासकीय बड़े झाड़ के जंगल” की सुरक्षित भूमि पर एक निजी महाविद्यालय, कालिंद्री तिलकराम चंद्रा महाविद्यालय, का संचालन किया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर ‘निजी लाभ’ का खेल स्थानीय नागरिकों द्वारा ग्राम पंचायत सचिव को सौंपे गए एक कड़े आवेदन पत्र ने इस विवाद को…
रमेश दास महंत रायगढ़(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर के निर्देश में जिले में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। आज गठित जिला निगरानी दल ने विकासखंड पुसौर में विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान प्रधान ट्रेडर्स, पुसौर में 5 टन सिंगल सुपर फास्फेट तथा अग्रवाल खाद भंडार, पुसौर से 9.225 टन नीम लेपित यूरिया बिना पीओएस स्टॉक के पाए जाने पर कुल 14.225 टन उर्वरक जब्त किया गया। कोड़ेबेड़ा के ग्रामीणों ने मनाया जल उत्सव ,लिया जल संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प जब्त सामग्री को कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी…
खेमेंद सिंह ठाकुर जगदलपुर( गंगा प्रकाश)। जिले के विकासखण्ड लोहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ेबेड़ा के आश्रित ग्राम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के तहत जल उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में सरपंच श्री डुलबन्धु कश्यप, सचिव श्री रतिराम यादव, स्थानीय पंचों, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों सहित महिला जल वाहिनी के सदस्यों और बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता कर जल संरक्षण के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों को जल की महत्ता समझाते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया कि साफ जल…
जिनमें से 3 बच्चों को निःशुल्क उपचार के लिए सत्य साईं अस्पताल, नवा रायपुर भेजा गया है। प्रोजेक्ट धड़कन” से बच्चों को नई जिंदगी की आस: नारायणपुर में स्वास्थ्य अभियान बना वरदान राजमन कश्यप नारायणपुर (गंगा प्रकाश)। अब जिले में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को लेकर प्रशासन का प्रयास अब जमीनी स्तर पर असर दिखा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संचालित “प्रोजेक्ट धड़कन” के तहत जन्मजात हृदय रोगों की पहचान और उपचार के लिए विशेष अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। दूरस्थ अंचलों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं…
राजमन कश्यप नारायणपुर(गंगा प्रकाश)। दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बसे अबूझमाड़ क्षेत्र से एक बार फिर सफलता की प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। विकासखंड ओरछा के *बालक आश्रम तोके* ने शिक्षा के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में शानदार उपलब्धि दर्ज की है। सत्र 2026-27 के लिए आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में आश्रम के तीन मेधावी छात्र— दिनेश कुमेटी अंशुमान उसेंडी और इक्षित कुमार ने सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार और आश्रम का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर *कलेक्टर नम्रता जैन*…
राजमन कश्यप नारायणपुर (गंगा प्रकाश)। 09 अप्रैल 2026 को कृषि हितों की रक्षा और किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा उर्वरक जमाखोरी और अनियमितताओं के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया गया। दहशत के साए से निकलकर विकास की राह ताकता ‘बड़े गोबरा’, अब प्रशासन से उम्मीदों की नई किरण 07 अप्रैल को चलाए गए इस आकस्मिक निरीक्षण अभियान के तहत जिले के लाइसेंसधारी उर्वरक विक्रेताओं एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों की गहन जांच की गई। निरीक्षण दल में…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। इन दिनों फिंगेश्वर अंचल में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। क्षेत्र में रेत, मुरूम और फर्शी पत्थर जैसे खनिजों का मनमाने ढंग से उत्खनन किया जा रहा है और मुख्य मार्गों से दिन-रात 24 घंटे बिना किसी भय के खुलेआम परिवहन जारी है। हालात ऐसे हैं कि यह पूरा अवैध कारोबार प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध उत्खनन और परिवहन से जुड़े इस धंधे में भारी आर्थिक लाभ होने के कारण माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि कई शासकीय…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
