घर से खींच कर झाड़ी में ले जाकर शरीर के आधे हिस्से को खा गया तेंदुआ,आज रात्रि की घटना

पिछले कई दिनों से तेंदुआ ने मुर्गी, कुत्ता, पशुओं के बाद अब महिला को बनाया शिकार

वन विभाग घोर निद्रा में, नहीं की जा रही है गस्त

ग्रामीणों में दहशत, मुर्गी फार्म की सुगंध में पहुंच रहे हैं हिंसक जानवर

धमतरी/मगरलोड (गंगा प्रकाश)। विकासखंड मुख्यालय मगरलोड के ग्राम मडेली के कमार पारा में आज 65 वर्षीय सुखवती कमार पति स्वर्गीय अंबा कमार को हिंसक जानवर तेंदुआ ने उसके घर से उठाकर नजदीक जंगल में ले जाकर शरीर के आधे  से अधिक हिस्से को खाकर मौत का शिकार बनाया

ग्रामीण नारायण ध्रुव ने  बताया की की हिंसक जानवर गांव में कई दिनों से आ रहा है लेकिन वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी हाथी के आने पर ही सूचना करते हैं जबकि हिंसक जानवर तेंदुआ यहां गांव में घुसकर कुत्ता गाय बकरी का लगातार शिकार कर रहे हैं लेकिन वन विभाग के अधिकारी घोर निद्रा में है और कभी भी हिंसक पशुओं की सुरक्षा के उपाय नहीं बताया और ना ही रात्रि व दिन में गस्त करते हैं

हिंसक जानवर तेंदुआ के आने से ग्रामीणों में भारी दहशत है

रोशन ध्रुव ने बताया गांव में बड़ी-बड़ी मुर्गी फार्म होने के कारण भी हिंसक जानवर पशुओं की शिकार के बाद अब कमर महिला को भी अपना शिकार बना लिया जिस पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और प्रशासन से बंद करने की मांग की

वही रेंजर पंचराम साहू ने गस्त करने की बात की 

ग्राम मडेली वनों से घिरा हुआ है यहां वनों के अवैध कटाई चरम सीमा में है वनों के आसपास क्षेत्र में अवैध ईट भट्टा भी बेधड़क चलाई जा रही है जिससे वनों की बहुमूल्य इमारती लकड़ी को लगाए जाने का पूरा अनुमान है जिस पर अभी तक कोई भी कार्यवाही वन विभाग द्वारा नहीं की गई है वन विभाग की निष्क्रियता के कारण कई निलगिरी पेड़ों के साथ जलाऊं लकड़ी का भी दोहन हो रहा है

वन विभाग की जिम्मेदार अधिकारी कभी कभार गांव में नजर आते हैं समय पूर्व हिंसक जानवरों की जानकारी गांव में मुनादी से दी जा सकती तो आज कई पशुओं के साथ कमार महिला की जान भी नहीं जाती आखिर गस्त करने में वन विभाग के अधिकारी क्यों पीछे रहते हैं यह समझ से पड़े हैं।

जब बड़ी घटना घटती है तभी अधिकारी गस्त की बात करने लगते हैं वही कमार महिला को तेंदुआ के शिकार से मौत होने पर 25000 नगद दाह संस्कार के लिए रेंजर द्वारा प्रदान की गई शेष राशि बाद में देने की बात कही लेकिन मौत का जिम्मेदार कौन है

जिस पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनप रहा है

क्षेत्र में वनों की अवैध कटाई गांव के समीप अवैध ईट भट्ठा हिंसक जानवरों का गांव भीतर  घर से उठाकर कमार महिला को मौत के घाट उतारना यह दिन ग्रामीणों को क्यों देखना पड़ रहा है और कब तक देखना पड़ेगा या भविष्य के गर्भ में है

जागरूक ग्रामीणों ने बताया की यह बस्ती कमार आदिवासी  बाहुल्य है वन विभाग की घोर निद्रा होने के कारण व ग्रामीणों में जागरूकता की कमी भी एक कारण है

इस गांव में बड़ी संख्या में कमार जनजाति के लोग निवास करते हैं कमार जनजाति राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाते हैं  भोले भाले ग्रामीण आदिवासियों ने कहा मौत के बदले मुआवजा देना ही पर्याप्त नहीं है इस तरह की घटना होने पर परिवार के लोगों को शासकीय नौकरी भी प्रदान की जाए।

ग्रामीणों ने मुर्गी फार्म को भी बंद करने की मांग की जिसके कारण हिंसक जानवर लगातार गांव में घुस रहे हैं और घटना को अंजाम दे रहे हैं 

एसडीओ मनोज विश्वकर्मा ने लगातार ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ गस्त होने की जानकारी दी लेकिन ग्रामीणों ने इसे सिरे से नकार दिया


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version