छुरा (गंगा प्रकाश)। शालाओं को नवाचार – राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बालक उच्चतर माध्यमिक शाला छुरा में विकासखंड स्तरीय गणित एवं विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जोन स्तर से चयनित बाल वैज्ञानिकों ने उत्साह और ऊर्जा से भरे कई चरणों में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने कठिन से कठिन सवालों का समाधान न केवल तर्क के साथ बल्कि मज़ेदार तरीकों से भी प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना और विद्यालयों को नवाचार का केन्द्र बनाना था।

खबर का असर : बालिकाओं का हक लूटा — विद्यालय का चावल पहुँचा निजी दुकान https://gangaprakash.com/the-impact-of-the-news-looted-the-rights-of-the-girls-the-schools-rice-reached-the-private-shop/

शिक्षा अधिकारियों का मार्गदर्शन

यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में आयोजित हुई। आयोजन की रूपरेखा सहायक कार्यक्रम समन्वयक विल्सन पी थामस, जिला नोडल ज्ञानेन्द्र शर्मा, कपिल सिन्हा, अर्जुन धनंजय सिन्हा, एवं जिला कार्यालय से देवेन्द्र सिंह आसनी, चंद्रहास साहू, टाकेश्वरी साहू द्वारा तैयार की गई।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले एवं बीआरसी हरीश देवांगन के मार्गदर्शन में यह क्विज़ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

“शालाओं को नवाचार का केन्द्र बनाएं” – हरीश देवांगन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक हरीश देवांगन ने कहा – ऐसे आयोजन बच्चों में लगातार सीखने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करते हैं। विद्यालयों को नवाचार का केन्द्र बनाना ही हमारी प्राथमिकता है।

शराबी शिक्षकों पर गिरेगी गाज: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, नौकरी से होंगे बर्खास्त https://gangaprakash.com/chhattisgarh-government-will-be-dismissed-from-jobs/

“व्यावहारिक समाधान ही असली शिक्षा” – शंकर लाल यदु

समन्वयक शंकर लाल यदु ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा – गणित और विज्ञान की समस्याओं का समाधान केवल किताबों से नहीं, बल्कि व्यावहारिक तरीकों से करना चाहिए। बच्चे अपने आसपास के वातावरण से सबसे अधिक सीखते हैं।”

मजेदार मैथ्स ट्रिक्स से बंधा रहा माहौल

प्रतियोगिता का संचालन करते हुए जिला नोडल अर्जुन धनंजय सिन्हा ने गणितीय ट्रिक्स और रोचक सवालों के ज़रिए पूरे सभागार को बांधे रखा। निर्णायक की भूमिका में अर्जुन धनंजय सिन्हा, विकासखंड नोडल हेमलाल पटेल, सुदामा प्रसाद लोधी, राजेश कुमार देवांगन और तिजऊ राम साहू शामिल रहे।

समन्वयक खोरबाहरा निषाद ने संचालन, कमलेश साहू ने स्कोरिंग और चुलेंद्र यादव ने समय प्रबंधन की ज़िम्मेदारी निभाई।

विजेताओं ने लहराया परचम

विकासखंड स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में

  • प्रथम स्थान – यशराज सिन्हा, छात्र, बालक संकुल, आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा
  • द्वितीय स्थान – फाल्गुनी यादव
  • तृतीय स्थान – वैष्णवी महानंद, छात्रा, गोंदलाबाहरा शाला, साजापाली संकुल

सम्मान और शुभकामनाएं

कार्यक्रम में प्राचार्य विनोद कुमार देवांगन, समन्वयक पंकज कुमार साहू, नंदझरोखा कुर्रे, प्रवीण द्विवेदी, चेतन कंवर, हरीश साहू, रामचंद्र ध्रुव, लोमस साहू, शारदा प्रसाद साहू, ढालचंद साहू, बलराम साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सभी विजेता प्रतिभागियों को शिक्षाविद् के.आर. सिन्हा, एस.आर. निषाद, बीएल तारक, उखराज ध्रुवा, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतराम साहू, प्रधानपाठक निर्भय राम ठाकुर, मुरारी राम देवांगन, रोहित नेताम, उमेश कुमार ढीढी, चंद्रभूषण निषाद, सुशील कुमार पांडे, शीतल चंद्राकर, एवं करुणा वर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version