वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा

मैनपुर (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में ग्रामीणों की जागरूकता और उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की त्वरित कार्रवाई से एक दुर्लभ पैंगोलिन की जान बच गई। ग्राम नदीपारा (मैनपुर खुर्द) में घरों के समीप दिखाई दिए इस दुर्लभ वन्यजीव की सूचना ग्रामीण युवाओं ने तत्काल वन विभाग को दी, जिसके बाद संयुक्त वन अमले ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार ग्राम नदीपारा में पुष्पराज पांडे, साधुराम पांडे, गेंदराज पांडे, नोहर पांडे एवं पूरन यादव के घर के पास पैंगोलिन दिखाई दिया। ग्रामीणों ने समझदारी का परिचय देते हुए उसे किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई और तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

गरियाबंद से देवभोग लौट रही वन विभाग की सरकारी बोलेरो काल के गाल में समाई, भीषण सड़क हादसे में रेंजर अश्वनी दास मुरचुलिया की मौत, 9 अधिकारी-कर्मचारी घायल

सूचना मिलते ही कुल्हाड़ीघाट एवं तौरेंगा परिक्षेत्र की संयुक्त वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक पैंगोलिन का रेस्क्यू किया। प्रारंभिक देखभाल के दौरान उसके भोजन के लिए दीमक एवं चींटियों की व्यवस्था की गई। वन विभाग के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक निगरानी के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

वन अधिकारियों ने बताया कि पैंगोलिन विश्व के सबसे अधिक तस्करी किए जाने वाले स्तनधारी जीवों में शामिल है। इसके शल्कों की अवैध तस्करी के कारण यह प्रजाति गंभीर खतरे में है। यह वन्यजीव जंगलों में चींटियों और दीमकों को खाकर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आरटीआई ने खोली शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की परतें! रिकॉर्ड में 10 साल पुराना पता, मौके पर दूसरे भवन से संचालित मिला निजी विद्यालय

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने ग्रामीणों की सतर्कता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसे पकड़ने या परेशान करने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version