गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड की प्राथमिक शासकीय शाला भेंडरी में सोमवार को कक्षा पहली से पांचवी का परीक्षा परिणाम सरपंच मोहनलाल साहू एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ढाल सिंह धु्रव के उपस्थिति में प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी ने घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सभी बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत कर चॉकलेट खिलाकर मुँह मीठा कराया गया साथ ही अतिरिक्त पोषण के लिए शासन से प्राप्त मीलेट्स का वितरण बच्चों को किया गया। मीलेट्स एवं प्रगति पत्र पाकर बच्चे बहुत ही खुश लग रहे थे वहीं सरपंच मोहनलाल साहू द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित होने के अवसर पर बच्चों को आशीर्वाद के रुप मे सम्बोधित करते हुए बच्चों से कहा कि आप लोग कठिन परिश्रम करो और आगे के कक्षाओं में अच्छे अंकों के साथ उच्च कक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने मां पिता जी ग्राम का नाम रौशन करो। प्रधानपाठक भागचंद चतुर्वेदी ने बताया कि कक्षा पांचवी में सयुक्त रूप से लक्ष्मी साहू एवं दिव्या साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया हर्षिता साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह चौथी में लुप्ताजंलि गोस्वामी, तीसरी से युवराज साहू, दूसरी से जयकुमार साहू, पहली से हुस्मिता साहू प्रथम स्थान पर रहे। चौथी से राधिका यादव, तीसरी से गगन साहू, दूसरी से विकास साहू पहली से तन्मय धु्रव ने द्वितीय स्थान पर रहे। सभी बच्चों अच्छे अंको से सफलता प्राप्त कर शाला परिवार को गौरवान्वित किया। प्रथम स्थान प्राप्त किये सभी बच्चों को सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जीआर धु्रव द्वारा 201-201 पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को ग्रीष्म अवकाश में शिक्षा के मुख्य धारा में जुडें रहने, बारहखड़ी अंग्रेजी हिंदी, 20 तक पहाड़ा याद करने, हिन्दी वर्णमाला एवं गणित जोड़ना घटाना, गुणा, भाग के सवाल को घर पर नियमित अभ्यास करने और विद्यालय प्रारंभ होने जांच करवाने के लिए समझाया गया। कार्यक्रम में सरपंच मोहनलाल साहू, ढाल सिंह धु्रव, प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी शिक्षक गण लालजी सिन्हा रेखराम निषाद, टीकूराम धु्रव, प्रदीप कुमार साहू, पालक सदस्य भगवती साहू, गोदावरी साहू, पंचों साहू एवं सभी छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version