नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी जेल दाखिल

 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख पैंतालीस हजार रुपये लेकर ठगी करने के आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                              पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वर्ष 2023 में वह ऑफिसर ट्रेनिंग कोर्स हेतु हैदराबाद गई थी , जहां पर उसकी जान पहचान आरोपी राकेश देवांगन से हुई। उसी समय छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड रायपुर द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर का विज्ञापन निकला था , जिसमें आरोपी द्वारा प्रार्थिया की नौकरी लगवा देने की बात किया गया तथा इसके एवज में 250000 रूपये की मांग किया गया। जिसमें प्रार्थिया द्वारा 02 जून 2023 , 03 जून 2023 , 29 जनवरी 2024 एवं 22 फरवरी 2024 को अलग-अलग किस्तों में फोन-पे एवं बैंक अकाउंट में जमा आदि के माध्यम से कुल 245000 रूपये आरोपी राकेश देवांगन को दिया गया , किंतु प्रार्थिया की नौकरी नहीं लगी। प्रार्थिया द्वारा आरोपी से रुपये वापस मांगने पर आरोपी द्वारा रुपया वापस नहीं दिया जा रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 420 भादवि , 66 डी (आईटी एक्ट) का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी राकेश देवांगन को हिरासत में लिया गया , जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थिया से अलग-अलग किस्तों में 245000 रूपये लेना स्वीकार किया गया। प्रकरण में धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली पुलिस थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version