गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। वित्त वर्ष छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की लोकप्रियता के चलते इस वर्ष छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार हरेली में ही इसके आयोजन का निर्णय लिया गया। अंचल के विभिन्न गांवों में भी इसके प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है ग्रामों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ने माटी की महक बिखेरने वाले खेलों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के रूप में समायोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी खेल हमें जीवन के बहुत से सबक देते हैं। अब आप संकली को ही देखिए यह खेल हमें जीवन के किसी भी क्षेत्र में साथ में दौड़ने और जितने का प्रेरणा देता है। और बचपन से ही तालमेल के साथ समस्याओं को हराने और एकजुट की सीख देता है। इस तरह प्रत्येक खेलकूद में जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सीख देने का काम करते हैं। प्रत्येक गांव में आयोजित ओलंपिक खेलों का ग्रामीणों ने भरपूर आनंद उठाया।
There is no ads to display, Please add some


