भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में मैचों की संख्या को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा एलान किया है. 1991-92 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ऐसा होगा…

नईदिल्ली (एजेंसी)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा एलान किया है. दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब चार के बजाय पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को यह घोषणा की है।

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में 32 साल बाद ऐसा होगा जब दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले 1991-92 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेले जाने वाली यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के 2024-25 के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी. इसका कार्यक्रम आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 1991-92 के बाद पहली बार पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी. यह टेस्ट सीरीज इन गर्मियों में खेली जाएगी. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए होने वाली यह सीरीज 2024-25 के घरेलू कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी।”

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रेस रिलीज में कहा, “बीसीसीआई टेस्ट क्रिकेट की समृद्ध विरासत को संरक्षित रखने के अपने समर्पण के प्रति दृढ़ है। यह एक ऐसा प्रारूप है जिसका हम सबसे अधिक सम्मान करते हैं. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को पांच टेस्ट मैच तक बढ़ाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारा सहयोग टेस्ट क्रिकेट के महत्व को बढ़ावा देने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा सकता है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने कहा, “हमारे दोनों देशों के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए हमें बेहद खुशी है की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को अब पांच टेस्ट मैच का कर दिया गया है।”

भारतीय टीम आखिरी बार 2020-2021 के समय ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई थी. उस समय दोनों टीमों के बीच 4 टेस्ट मैच, 3 वनडे और 3 ही टी20 मैच खेले गए थे. विशेष रूप से टेस्ट मुकाबलों की बात करें तो पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम 8 विकेट से विजयी रही थी, लेकिन तीसरा मैच ड्रॉ रहा था. चौथा मैच सीरीज को ड्रॉ करवा सकता था, लेकिन ऋषभ पंत की ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारत ने इस मैच को 3 विकेट से जीता था।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version