मुख्यमंत्री शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य डोमनहिल के तत्वधान में नगर पालिक निगम चिरमिरी के कोरिया कालरी के वार्ड क्रमांक 06 को दी प्राथमिकता
महेश प्रसाद
एमसीबी/चिरमिरी(गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण करने के लिए कोरिया कॉलोनी वार्ड नंबर 6 में स्पेशलिस्ट आउटरीच कैंप आयोजित किया गया जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ओपीडी सेवाएं दी गई । कैंप में कुल 172 मरीजों का उपचार किया गया जिनमें 21 बच्चे भी शामिल थे जिनका उपचार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक तिवारी के द्वारा किया गया इसके अलावा आंख से संबंधित समस्याओं के लिए नेत्र सहायक के द्वारा 28 मरीजों का उपचार किया गया,जिसमे कुल 03 मोतियाबिंद के मरीज को चिन्हांकन किया गया विदित हो कि कोरिया कॉलरी में बहुत दिनो से जनसमुदायों, जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वास्थ्य कैंप हेतु मांग की गई थी इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल एवं महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल के विशेष पहल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुरेश तिवारी जिला एमसीबी के दिशानिर्देश में इस कैंप का आयोजन किया गया था कैंप में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डोमन हिल के समस्त अधिकारी एव कर्मचारी, संबंधित क्षेत्र के मितानिनों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।
मुख्य रूप से सर्दी,खाँसी,समान्य बुख़ार, बी पी, शुगर के मरीज़ और चर्म रोग से सम्बंधित मरीजों का उपचार के मरीजो को प्राथमिकता दी गई ।
There is no ads to display, Please add some


