केशकाल(गंगा प्रकाश):- बस्तर की एकमात्र लाइफलाइन केशकाल घाट में एक बार फिर जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। छोटे बड़े वाहन चालकों की लापरवाही के कारण विगत सप्ताह भर से रात के वक्त घाटी में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। जो कि पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। ऐसे में सोमवार की रात केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह व थाना प्रभारी विनोद साहू ने अपनी टीम के साथ घाटी में चेकपोस्ट लगाया था।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए थानां प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर केशकाल घाटी में लगाए गए मोबाइल चेकपोस्ट में ओवरटेक, ओवरस्पीड, ओवरलोड समेत अन्य प्रकार से यातायात के नियमों का उलंघन करते पाए गए 7 वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही भी की गई है। साथ ही उन्हें भविष्य में यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई है। केशकाल पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


