फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर श्री बालाजी शिक्षण समिति द्वारा संचालित विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा समिति के अध्यक्ष रामु राम साहू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूनम यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि द्वारा मां भारती सरस्वती एवं प्रणव ओम की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात भैया बहनों का रोली चंदन एवं पुस्तक वितरण कर उनका स्वागत किया गया। अतिथि द्वारा सभी भैया बहनों को अच्छे से अध्ययन अध्यापन करने की बात कही एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेरित की। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य दीदी एवं भैया बहन उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


