फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार 26 जून से 15 जुलाई तक शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाना है। इसी कड़ी में 30 जून को शासकीय प्राथमिक शाला रवेली संकुल केंद्र लोहारसी शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन शाला प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। अतिथियों द्वारा कक्षा पहली में नव प्रवेश लिए 12 बच्चों का चंदन वंदन गुलाल टीका लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात नव प्रवेश 12 बच्चे बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। साथ ही उपस्थित सभी बच्चों का भी स्वागत कर मुंह मीठा करा कर अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को निशुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। मध्यान भोजन खीर पूरी दाल चावल आलू चना की सब्जी परोसा गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक तेज कुमार मांडले ने शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। निशुल्क गणवेश पाठ्यपुस्तक राज्य छात्रवृत्ति निशुल्क एवं स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सारगर्भित रूप से दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत रवेली राधा साहू द्वारा आशीर्वचन के रूप में संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों के कल्याण के लिए शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा योजनाओं का प्रचार करते हुए नव प्रवेशी बच्चों के उज्जवल भविष्य के शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम को शाला समिति के अध्यक्ष नूतन साहू एवं सरपंच प्रतिनिधि लालजी साहू द्वारा संबोधित किया गया एवं शासन द्वारा दिए जा रहे निशुल्क गणवेश पाठ्यपुस्तक मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तारीफ करते हुए बच्चों को निरंतर विद्यालय आने प्रेरित किया गया। आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक रूप सिंह नेताम द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक रूप सिंह शिक्षक तेज कुमार मांडले संदीप राव शिर्के का अमूल्य योगदान रहा। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने अपनी गरिममयी उपस्थिति देने वाले में शाला प्रबंधन समिति के गिरधारी लाल विश्वकर्मा रमेश कश्यप लक्ष्मीनारायण कश्यप संतोष ध्रुव कृष्ण कुमार देव कुमार यादव उपसरपंच गायत्री साहू जीना मानिकपुरी एवं शाला दर्ज सभी छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
शासकीय प्राथमिक शाला रवेली (लोहारसी) में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



