फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 3 जुलाई सोमवार को नगर की मौली माता मंदिर प्रांगण में प्रातः 10:00 से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। नगर के पंडित दिनेश शर्मा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुओं के प्रति शिष्यों द्वारा आस्था एवं पूजा तथा समर्पण व्यक्त करने का होता है। इस दिन मौली माता मंदिर प्रातः से ही शिष्यगण पहुंचकर व्यासपीठ में बैठे गुरुजनों का वंदन पूजा कर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। मंदिर में आंगतुक भक्त मंडली द्वारा सत्संग किया जावेगा। अंचल के शिष्यों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर गुरुजनों का वंदन पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। नगर के सिद्धिविनायक आश्रम में भी पंडित त्रिभुवन प्रसाद मिश्रा गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई को दिन भर अपने आश्रम में उपस्थित रहकर शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। यहां दिन भर भक्ति का कार्यक्रम रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


