फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल में इन दिनों दस के नोट की भारी कमी हो गई है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र में 10 के सिक्के का चलन बंद के बराबर हैं। लोग लेन-देन नहीं करता है इसकी वजह से भी लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। हर जगह चिल्हर नोट की आवश्यकता पड़ती है। रोजाना के लेन-देन में भी छोटे नोटों की आवश्यकता दुकानदारों व्यवस्थाओं व लोगों को पड़ती है। परंतु दस के नोट की किल्लत बनी हुई है। बैंकों के माध्यम से भी दस के नोट बाजार में नहीं पहुंचा पा रहे हैं। 10 का सिक्का बाजार में तो है परंतु चलन के में नगण्य है या लोग लेने से कतराते हैं। जबकि 10 का सिक्का भी वैधानिक भारतीय मुद्रा है। कई बार इस मामले में प्रयास किए जा चुके हैं। कि 10 के सिक्के को लोग लेनदेन करें परंतु लोगों के द्वारा दस के सिक्के का लेन-देन नहीं किया जाता है। लेन-देन को सुगम बनाने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश सचिव एवं गरियाबंद जिला प्रभारी अरेंद्र पहाड़िया ने सभी नागरिकों व्यापारियों व व्यवसायियों से अनुरोध किया है। कि 10 के सिक्के को लेन-देन में नियमित ही उपयोग करें और होने वाली परेशानियों से बचे।
There is no ads to display, Please add some


