गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023- 24 का आयोजन हरेली त्यौहार के दिन 17 जुलाई से शुरू किया जाएगा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में लगभग ढाई महीनों तक आयोजित होगी। भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेत गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने और उनमें खेलों के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे।
There is no ads to display, Please add some


