गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजिम विधानसभा में बूथ चलो अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय बुथ चलो अभियान फिंगेश्वर जॉन के बूथ क्रमांक 69व 71 में प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधायक राजीम अमितेश शुक्ला पहुंचे उन्होंने बूट सेक्टर जो कमेटियों के संबध में सीधे चर्चा की नए व छुटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने निर्देश दिए। आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का सभी ने संकल्प लिया जिसमें मुख्य रुप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिशौहा हरित ओम प्रकाश बंछोर रामकृष्ण तिवारी करीम खान रामलाल साहू हरि शंकर श्रीवास्तव डोंगर सिंह मरकाम कमलेश यदु टिकेश साहू नत्थू कश्यप राजेंद्र सूर्यवंशी अनिल चंद्राकर चंद्रमणि चंद्राकर तेजस यदू युवराज सिन्हा मनोज सोनवानी महेंद्र सिंह ठाकुर लक्ष्मण मांडले बंशी घृत लहरें संतोष मांडले विनोद ठाकुर रुकमणी मांडले सुनीता श्रीवास आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


