गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र में एक दांतेल हाथी ग्राम जोगीडीपा में देखा गया है। हाथी द्वारा एक ग्रामीण के बना रहे घर के कमरे में रखा धन को खाया है। फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के मणि ठाकुर ने बताया कि एक दांतेल हाथी अभी परिक्षेत्र के ग्राम जोगी दीपा में कंपाउंड 49 के जंगल में विचरण कर रहा है। कल सुबह ग्रामीण योगीडीपा में एक निर्माण दिन मकान जिसमें दरवाजा खिड़की नहीं लगा है। वहां घुसकर हाथी ने कमरे में पड़े धान को खाया है। उसके बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। श्री ठाकुर ने बताया कि हाथी पूरी तरह वन विभाग की टीम के निगरानी में है। आज पास के 18 – 20 गांव में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों से देर शाम एवं अलसुबह जंगल के तरफ जाने की मनाही कर दी गई है। ग्रामीणों को आंचल में हाथी के होने की जानकारी देते हुए अकेले ना घूमने एवं सतर्कता रखना की अपील की गई है।
There is no ads to display, Please add some


