स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल जामकोट पारा में आनंद मेले का हुआ आयोजन
मिलन राय
कोंडागांव (गंगा प्रकाश) जिले के जामकोट पारा स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में वर्ष के अंतिम दिवस 31 दिसंबर को आनंद मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। आनंद मेले में विद्यार्थियों ने स्वयं विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जिनका अभिभावकों एवं आगंतुकों ने जमकर आनंद लिया।
आयोजन के संबंध में संस्था की प्रभारी प्राचार्य रूबी भट्टाचार्य ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सहभागिता, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया और इसे सफल बनाया। विशेष बात यह रही कि मेले में कोल्ड ड्रिंक जैसे पदार्थों को स्थान नहीं दिया गया, जिससे बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य रूबी भट्टाचार्य सहित सुधांशु अग्निहोत्री, रश्मि देवांगन, स्टेला मिंज, भावना दुबे, सीमा नंदेश्वर, अल्का परगनिहा, दिव्या यदु, प्रमिला जैन, वसुंधरा नाथ, रुपा मिंज, दीपक मिनोचा, उमेश साहू, सौरभ मडामे, नितेश नेताम एवं अनुज टंडन उपस्थित रहे। अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया।
There is no ads to display, Please add some


