Author: milanbijapur
Aaj ka Rashifal 14 December 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र वृश्चिक राशि में। मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं। मेष राशि- विरोधी सक्रिय रहेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा को बढ़ाएंगे, लेकिन जीत आपकी होगी और बेहतर स्थिति में आप आ जाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार आपका अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा। वृषभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। बस प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं का संकेत है।…
तंत्र-मंत्र के बहाने लूट, तांत्रिक ने घर में पूजा पाठ के बहाने प्रसाद में नशे की दवाई मिलाकर खिलाया, फिर जेवर लेकर हुआ फरार
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक तांत्रिक ने 8 लोगों को लड्डू में नशे की दवाई मिलाकर खिलाई, जिससे एक ही परिवार के 5 लोग बेहोश हो गए और बेहोश होने के बाद तांत्रिक रात में 60 हजार का सोना लेकर भाग गया। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव का है। यहां तांत्रिक ने घर में पूजा-पाठ के बहाने प्रसाद में नशे की दवाई मिलाई थी और उसे परिवार को खिला दिया। वहीं सुबह होश आने पर तांत्रिक गायब था और घर से…
मधेपुरा : जिले में स्टेट हाईवे-91 एक बार फिर मौत का कारण बन गया. अतिक्रमण, सीमित दृश्यता और तेज रफ्तार के घातक मेल ने एक युवा की जिंदगी छीन ली. कोल्हयपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी 22 वर्षीय बिट्टू राम उर्फ बीटल की शनिवार को भेलाही मोड़ के पास सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा उस जगह हुआ, जिसे स्थानीय लोग पहले से ही “दुर्घटना संभावित क्षेत्र” मानते हैं. जानकारी के अनुसार बिट्टू राम अपनी न्यू पल्सर मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी सामने से आ रहे छह चक्का ट्रक से आमने-सामने की जोरदार…
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगढवा गांव में शुक्रवार की रात एक युवक की बेहद नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई. बदमाशों ने पहले फोन कर युवक को घर से बाहर बुलाया, फिर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया. हत्या की यह वारदात इतनी क्रूर थी कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई. मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चकिया बाजार निवासी विजय पासवान का पुत्र था. मनीष के मामा विनोद पासवान मुफस्सिल थाने में चौकीदार हैं. बताया गया कि विजय पासवान पिछले करीब 25…
फिंगेश्वर के भसेरा ग्राम में तंत्र मंत्र कर पूरे परिवार को बेहोश कर 60 हजार का सोना लेकर भागा तांत्रिक
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आयुर्वेदिक इलाज के बहाने आए एक तथाकथित वैद्य पर परिवार को नशीला प्रसाद खिलाकर चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला फिंगेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम भसेरा का है। जानकारी के अनुसार भसेरा निवासी टेमन लाल साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मां मानबाई साहू का करीब डेढ़ वर्ष पहले रायपुर के रहने वाले सत्य नारायण साहू नामक व्यक्ति से आयुर्वेदिक…
हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा! जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर अदालत का कड़ा प्रहार, दफ्तर की संपत्ति कुर्क करने का फरमान
दो साल तक मुआवजा नहीं दिया, अब कुर्सी-टेबल से लेकर सरकारी सामान तक जब्ती की तैयारी गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में सरकारी महकमे की मनमानी और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जल संसाधन विभाग, गरियाबंद के अधिकारियों की लापरवाही अब विभाग के लिए गले की फांस बन गई है। माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के स्पष्ट और बाध्यकारी आदेश के बावजूद निर्धारित मुआवजा राशि जमा नहीं करने पर अब जल संसाधन विभाग के कार्यालय की संपत्ति कुर्क किए जाने का आदेश जारी हो चुका है। भू-अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन प्राधिकरण…
भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे, मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी-सतीश यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने सफलतम दो वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष सतीश यादव ने सरकार के कार्यकाल को उपलब्धियों से भरा बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास जताकर प्रदेश की जनता ने भाजपा को सेवा का अवसर दिया, जिसे सरकार ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। बीते दो वर्षों में जनता का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। श्री यादव ने कहा कि सरकार गठन के दूसरे ही दिन 18 लाख से अधिक जरूरतमंद परिवारों…
पटना :बिहार में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवगठित विभागों के कार्यभार का बंटवारा कर दिया है। हालांकि, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नागरिक उड्डयन विभाग का प्रभार उन्होंने अपने पास ही रखा है। यह जानकारी 12 दिसंबर को जारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। गौरतलब है कि बिहार मंत्रिमंडल ने 9 दिसंबर को तीन नए विभाग—युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग—के गठन को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही तीन मौजूदा विभागों के नामों में भी बदलाव किया गया था, ताकि उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों…
खेत बने गोदाम, बाइक बनी ढुलाई मशीन—नाके मौजूद, पर तस्करी बेखौफ गजानंद कश्यप गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के देवभोग और अमलीपदर अंचल में धान तस्करी ने अब ऐसा रूप ले लिया है, जिसने प्रशासन की पारंपरिक निगरानी व्यवस्था को सीधी चुनौती दे दी है। बड़े वाहनों पर सख्ती बढ़ते ही तस्करों ने खेल पलट दिया। अब न ट्रक, न पिकअप—धान तस्करी बाइक और साइकिल से हो रही है। दिखने में मामूली, लेकिन असर में बेहद घातक यह “माइक्रो-तस्करी मॉडल” चुपचाप सीमा पार करा रहा है हजारों क्विंटल धान। ओडिशा से खेतों तक, खेतों से छत्तीसगढ़ तक सूत्रों के मुताबिक,…
शासकीय कचना ध्रुवा महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक, छात्रहित में लिए गए अहम निर्णय
छुरा(गंगा प्रकाश)। शासकीय कचना ध्रुवा महाविद्यालय, छुरा में जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक बीते शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष थानसिंग निषाद ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना रहा। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष श्री निषाद ने समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना जनभागीदारी समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छात्रहित से जुड़े हर विषय पर गंभीरता से निर्णय लेकर उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। बैठक में विद्यार्थियों…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
