Author: milanbijapur
रायपुर। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य सरकार इस योजना में जल्द ही नए नाम जोड़ने जा रही है। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में महतारी वंदन योजना का दायरा और बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिए कि योजना के तहत दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार जल्द निर्णय ले सकती है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़…
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! प्लेटफॉर्म पर ट्रेन छूट जाए तो क्या उसी टिकट पर कर सकते हैं दूसरी यात्रा, जानें रेलवे का नये नियम
दिल्ली- भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन है और रोजाना करोड़ों यात्री इस पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में ट्रेन छूट जाना एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली स्थिति है। अक्सर यात्रियों का पहला सवाल होता है कि क्या छूटी हुई ट्रेन के टिकट से किसी दूसरी ट्रेन में यात्रा की जा सकती है। रेलवे नियमों के अनुसार, रिजर्व टिकट लेकर दूसरी ट्रेन में सफर करना संभव नहीं है। अगर किसी अन्य ट्रेन में यात्रा करते समय पकड़े जाते हैं, तो जुर्माना लगाया जा सकता है। दूसरी ट्रेन में सफर करने के लिए जनरल कोच का टिकट होना जरूरी है…
CG -10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या : घर में फांसी लगाकर दी जान, परिवार में छाया मातम
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां 10वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्याकर ली है। उसका शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। इस इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूली छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। छात्रा ने ये आत्मघाती कदम किस कारण से उठाया है, ये अभी अज्ञात है। फिलहाल पुलिस ने शव…
Chhattisgarh Assembly : विजन 2047 पर चर्चा, सत्ता पक्ष के अजय चंद्राकर ने गिनाई सरकार की कमियां, रखे अहम सुझाव
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विजन 2047 पर चर्चा जारी है। सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में महत्वपूर्ण विचार रखे। इस दौरान अजय चंद्राकर ने सदन से गायब विपक्ष की कमी को पूरा करते हुए प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में सरकार की कमियां गिनाते हुए इसमें सुधार के लिए कुछ महत्वपूर्व सुझाव दिए।अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए इन क्षेत्रों में सुधार बेहद जरूरी है।
CRIME : शादी के दबाव में होटल में खूनी वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की
लुधियाना। लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक होटल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल के बीच शादी को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने साथी अमित निषाद पर शादी का दबाव बनाया, बहस बढ़ने पर महिला ने कथित तौर पर धारदार हथियार से उसके गुप्तांगों पर हमला कर दिया, जिससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर अमित ने महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतका दो बच्चों की मां…
अभनपुर। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के कोड़ीपारा में कलयुगी बेटे द्वारा पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे राहुल साहू को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने अपने पिता संतोष साहू पर हंसिया से कई बार हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, अब आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड: अगले 3 दिनों में कमजोर पड़ेगी शीतलहर, थोड़ी राहत की उम्मीद
रायपुर- छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शीतलहर की स्थिति कमजोर पड़ सकती है, हालांकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ठंड बढ़ने के कारण दिसंबर माह में त्वचा से जुड़ी समस्याओं में इजाफा देखा जा रहा है। इसी को देखते हुए दुर्ग जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नए आदेश के तहत प्राइमरी…
भूमि मूल्यांकन प्रक्रिया में एक और बड़ा कदम,पेरी-अर्बन व अन्य ग्रामों में वर्ग मीटर दर समाप्त
रायपुर। राज्य सरकार ने भूमि मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पेरी-अर्बन ग्रामों एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में लागू वर्ग मीटर दर को पूर्णतः समाप्त कर दिया है। अब ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में भूमि का मूल्यांकन केवल हेक्टेयर दर के आधार पर किया जाएगा। इस फैसले से आम नागरिकों, किसानों और भू-धारकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। पहले इस तरह की थी व्यवस्था पूर्व व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 500 वर्ग मीटर तक की भूमि का मूल्यांकन वर्ग मीटर दर से तथा 500 वर्ग मीटर से अधिक…
आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, पहले दिन इन मुद्दों पर होगी चर्चा……
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आज से शुरूआत होने जा रही है। नवनिर्मित विधानसभा भवन में यह सत्र 14 से 17 दिंसबर तक चलेगा। ये सत्र पूरी तरह से पेपरलेस होगा। पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा होगी। वहीं पहले दिन के सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। हालांकि इस चर्चा में केवल बीजेपी विधायक शामिल होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन का सत्र का बहिष्कार किया है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में लॉ एंड ऑर्डर, धान, जमीन दर, बिजली जैसे मामले गूंजेंगे। विपक्ष के विधायक…
Aaj Ka Panchang 14 December 2025: पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, जानें आज का शुभ-अशुभ समय, नक्षत्र, योग और पंचांग विवरण
Aaj Ka Panchang 14 December 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 दिसंबर 2025, रविवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन हस्त नक्षत्र और सौभाग्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। चंद्रमा पूरे दिन कन्या राशि में संचरण करेंगे, जिससे कार्यों में अनुशासन और व्यावहारिकता बनी रहेगी। आइए जानते हैं Aaj Ka Panchang 14 December 2025 का संपूर्ण पंचांग संवत और माह की स्थिति इस दिन विक्रम संवत 2082 (कालयुक्त) और शक संवत 1947 (विश्वावसु) चल रहा है। पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार पौष माह है, जबकि अमांत पंचांग में मार्गशीर्ष मास माना गया है। तिथि का विवरण…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
