Author: प्रकाश कुमार यादव
‘हैप्पी होम हॉलीडेज’: करोड़ों की ठगी, पत्रकारों पर थाने में झूठी शिकायत और अब टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा?… महासमुंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से जुड़ा एक बहुस्तरीय घोटाला उजागर हुआ है, जिसमें ‘HAPPYHOME HOLIDAYS PRIVATE LIMITED’ नामक कंपनी ने वेकेशन पैकेज, सोने के सिक्के और प्लॉट के नाम पर आम नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी की। इस घोटाले का पर्दाफाश करने वाले पत्रकारों पर झूठी शिकायत दर्ज करवा उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश की गई। अब इस प्रकरण में वस्तु एवं सेवा कर (GST) चोरी का गंभीर पहलू भी सामने आया है। सुनहरे सपनों के बदले…
सुशासन तिहार: गरियाबंद कलेक्टर श्री उइके ने दिए आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश 5 मई से शुरू होंगे समाधान शिविर, सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने सुशासन तिहार के तहत आयोजित होने वाले समाधान शिविरों की तैयारियों को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तिहार के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री, विभागवार छंटनी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने एसडीएम और जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया…
“शासन का नया संदेश – गरियाबंद में श्री उइके की नई पारी शुरू” पूर्व कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल को दी गई भावभीनी विदाई गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।राज्य शासन के आदेशानुसार गरियाबंद जिले में प्रशासनिक जिम्मेदारी का बदलाव हुआ है। नए कलेक्टर के रूप में भगवान सिंह उइके ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। वहीं निवर्तमान कलेक्टर दीपक अग्रवाल को नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पद पर पदस्थ किया गया है। कार्यभार ग्रहण के पश्चात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नवपदस्थ कलेक्टर श्री…
“प्यासों के मसीहा बने त्रिलोक सिन्हा – 60वें जन्मदिवस पर जनकल्याण को दी प्राथमिकता” गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गरियाबंद के पूर्व कृषक संचालक त्रिलोक सिन्हा ने अपने 60वें जन्मदिवस को समाजसेवा के रूप में मनाकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रचंड गर्मी और तेज धूप में राहगीरों व किसानों को राहत देने के उद्देश्य से उन्होंने समिति परिसर में एक वाटर कूलर भेंट किया। इस सेवा कार्य के अवसर पर समिति अध्यक्ष दयाराम ध्रुव, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, जीतेंद्र यादव, आशीष तिवारी, समिति के सीईओ रविंद्र कुमार नायक सहित कई गणमान्य नागरिक एवं समिति…
महादेव सट्टा ऐप का महाघोटाला : 573 करोड़ की जब्ती, बॉलीवुड से हवाला नेटवर्क तक ईडी की करारी चोट…! रायपुर (गंगा प्रकाश)। देश को झकझोर देने वाले महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 16 अप्रैल 2025 को अब तक की सबसे व्यापक और निर्णायक कार्रवाई की है। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत दिल्ली, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई और ओडिशा के संबलपुर सहित विभिन्न शहरों में एक साथ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस ऑपरेशन में 3.29 करोड़ रुपये की नकदी सहित कुल 573.47 करोड़ रुपये की संपत्तियां, बॉन्ड,…
खल्लारी वन क्षेत्र में करंट से तेंदुआ और वन भैंसे की मौत, वन विभाग की लापरवाही से जंगल बनते जा रहे हैं शिकारगाह ; जिम्मेदार कौन? वन्यजीवों की हत्या पर चुप क्यों है शासन-प्रशासन?… महासमुंद (गंगा प्रकाश)। जिले के खल्लारी क्षेत्र में वन्यजीवों के प्रति अमानवीयता और वन विभाग की घोर लापरवाही का एक और दिल दहलाने वाला उदाहरण सामने आया है। नेशनल हाईवे-353 के पास स्थित मातेश्वरी पहाड़ी के नीचे वन कक्ष क्रमांक 182 में बिजली करंट से एक दुर्लभ तेंदुए और राज्य पशु वन भैंसे की निर्मम मौत ने न केवल पर्यावरण प्रेमियों को झकझोर दिया है,…
छुरा में पारिवारिक विवाद ने ली जान: पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना सोमवार दोपहर छुरा के आवासपारा मोहल्ले में हुई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय बिशनी मार्कण्डेय के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह मिली जानकारी के अनुसार, बिशनी…
पोड़ी उपरोड़ा व पाली जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, भ्रष्टाचार ने ली योजना की असली आत्मा की बलि कोरबा (गंगा प्रकाश )। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, वंचित और बेघर परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराना है। वर्ष 2016 में शुरू की गई इस योजना का लक्ष्य था कि 2024 तक हर जरूरतमंद ग्रामीण के सिर पर पक्की छत हो। लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर नजर आ रही है, खासकर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा और पाली जनपदों में। यहां…
भगवान सिंह उईके ने गरियाबंद जिले के 13वें कलेक्टर के रूप में संभाला कार्यभार गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने आज जिला कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर दीपक अग्रवाल से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने श्री उईके को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी, श्री उईके गरियाबंद जिले के 13वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किए गए हैं। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद…
फर्जी ‘हृदय विशेषज्ञ’ के इलाज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत! अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर भी हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज… बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. स्व. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला की मौत अब चिकित्सकीय लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित ‘हत्या’ मानी जा रही है। 19 साल बाद एक दिल दहला देने वाला सच सामने आया है, जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और नामी निजी अस्पतालों की साख पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। फर्जी डिग्री, झूठी पहचान और दिलों के सौदागर की कहानी : वर्ष 2006 में अपोलो अस्पताल बिलासपुर…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
