Author: प्रकाश कुमार यादव
धरती का स्वर्ग फिर खून से लाल: पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों की हत्या, गरियाबंद में श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। ‘धरती के स्वर्ग’ कहे जाने वाले इस शांत स्थल पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने हिन्दू पर्यटकों को निशाना बनाकर उनकी नृशंस हत्या कर दी। गोलियों की गूंज और चीखों से गूंजते पहलगाम की यह दर्दनाक घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि देश की आत्मा को भी झकझोरती है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उन…
“जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन की पहल – 5 से 31 मई तक शिविर” गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिले में नागरिकों से प्राप्त समस्याओं और मांगों से जुड़े आवेदनों के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा 5 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान क्लस्टर स्तर पर कुल 25 शिविर आयोजित होंगे, जिनमें आवेदकों को उनके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में 8 से 15 पंचायतों को सम्मिलित कर एक…
भालूकोना में चेक डेम निर्माण से जलस्त्रोत में वृद्धि, किसानों को सिंचाई में मिल रहा लाभ गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तुहामेटा के आश्रित ग्राम भालूकोना में चेक डेम निर्माण से ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2023-24 के दौरान मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत इस कार्य से क्षेत्र के जलस्त्रोतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। भालूकोना के किसानों की लंबे समय से यह मांग थी कि खेतों की सिंचाई के लिए वर्षा जल को रोकने की व्यवस्था की जाए। इस मांग पर ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव तैयार कर जनपद पंचायत…
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम के लिए गरियाबंद जिले में विशेष टीम गठित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाहों की रोकथाम के लिए गरियाबंद जिले में जिला स्तरीय विशेष निगरानी टीम का गठन किया गया है। गौरतलब है कि 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन बड़ी संख्या में शादियाँ होती हैं। इस दौरान बाल विवाह की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं, जो कि एक गंभीर अपराध है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास…
एकलव्य स्कूल कोसमबुड़ा के छात्रों ने किया थाना छुरा का शैक्षणिक भ्रमण पुलिसिंग, साइबर अपराध से सुरक्षा और कानून संबंधी जानकारी से हुए रूबरू छुरा (गंगा प्रकाश)। थाना छुरा में आज दिनांक 23 अप्रैल 2025 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण शिक्षकों की उपस्थिति और पुलिस विभाग के समन्वय से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा प्रक्रियाओं से अवगत कराना रहा। थाना के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन बच्चों को थाना परिसर के मोहर्रिर कक्ष, विवेचक कक्ष, मालखाना, महिला एवं बाल कक्ष, डे एवं नाईट ड्यूटी अधिकारी…
बीजापुर वनमंडल में सूचना के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन, आरटीआई कार्यकर्ता को अब तक नहीं मिली जानकारी यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)। बीजापुर वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र पामेड़ में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 (RTI Act 2005) का घोर उल्लंघन सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता यदिंद्रन नायर, निवासी बीजापुर द्वारा मांगी गई सूचना को न केवल नजरअंदाज किया गया, बल्कि संबंधित जनसूचना अधिकारी ने अधिनियम को मजाक बना दिया है। आरटीआई अधिनियम के तहत नागरिकों को यह अधिकार प्राप्त है कि वे किसी भी शासकीय विभाग से जानकारी मांग सकते हैं, और संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा (30 दिन)…
छत्तीसगढ़: नक्सलियों पर वार सफल, पर भ्रष्टाचार से हारते विकास के सपने संपादक- प्रकाश कुमार यादव रायपुर (गंगा प्रकाश)। एक राज्य जो कभी नक्सली हिंसा का पर्याय माना जाता था, आज उस अंधेरे से निकलकर विकास की रौशनी की ओर बढ़ रहा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह रौशनी आख़िरी गाँव तक पहुँची है? और अगर नहीं, तो क्यों? 24 वर्षों में चार मुख्यमंत्री बदले, लेकिन एक चीज़ नहीं बदली—भ्रष्टाचार। योजनाओं की घोषणाएँ होती रहीं, उद्घाटन पट्टियाँ लगती रहीं, और बजट घोषणाओं की तालियों में गांव के आखिरी घर तक सिर्फ़ आशाएँ पहुँचीं—विकास नहीं। सरकारी नीतियाँ और…
बेटियों ने रचा इतिहास! पीपरछेड़ी विद्यालय में टॉपर्स की तिकड़ी, परीक्षा परिणाम में किया कमाल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी, विकासखंड व जिला गरियाबंद, में कक्षा 9वीं और 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणामों ने बेटियों की प्रतिभा का परचम लहराया है। इस वर्ष विद्यालय में तीसरे साल लगातार बेटियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रिकॉर्ड कायम किया है। कक्षा 11वीं – बेटियों का दबदबा कक्षा 11वीं के ओवरऑल परिणाम में वाणिज्य संकाय की छात्रा पूजा ने 76.64% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, डिगेश्वर (कला) और लक्ष्मी (वाणिज्य) ने 69% अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से…
ग्राम पंचायत सांकरा में अनुदान राशि में गड़बड़ी, फर्जी बिलों के जरिए लाखों का गबन, कोरोना काल में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा जनपद की ग्राम पंचायत सांकरा में कोरोना काल के दौरान ग्राम विकास कार्यों के लिए दी गई अनुदान राशि में भ्रष्टाचार और फर्जी बिलों के माध्यम से गड़बड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। eGramSwaraj पोर्टल के तहत प्रस्तुत किए गए बिलों के आधार पर यह जानकारी मिली है कि सरपंच और सचिव ने मिलकर लाखों रुपए का गबन किया। फर्जी बिलों का खेल eGramSwaraj पोर्टल पर अपलोड किए गए विकास…
“ढाप में घोटाला, ज़िले में चुप्पी : क्या रायगढ़ का जिला पंचायत सीईओ अब ‘भ्रष्टाचार सहायक अधिकारी’ बन चूका है?…” रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। यह कहानी नहीं एक ज़िंदा लोकतंत्र की चीरहरण कथा है, और इसके नायक नहीं, विलेन हैं जिला पंचायत रायगढ़ के सीईओ जितेन्द्र यादव, जो अब ‘सरकारी अफसर’ कम, घोटालेबाजों के ‘पीआर मैनेजर’ ज़्यादा लगते हैं। ढाप गांव में सरपंच सुखीराम पैंकरा और सचिव लोकनाथ नायक पर करोड़ों के फंड घोटाले का आरोप है। शिकायत पीएमओ तक पहुँची, और जांच का आदेश भी आया। लेकिन फिर हुआ वो, जो शायद भ्रष्टाचार के इतिहास में ‘महागाथा’ कहलाएगा! जितेन्द्र…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
