Author: प्रकाश कुमार यादव
बड़े सपने देखो, अनुशासन और शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी – अधिवक्ता दीपिका शोरी चंद्रशेखर साहू सुकमा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं अधिवक्ता दीपिका शोरी ने जिला मुख्यालय स्थित बालिका कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, सुकमा का भ्रमण कर छात्राओं से आत्मीय एवं प्रेरणादायी संवाद किया। यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं रहा, बल्कि छात्राओं के भविष्य, उनके सपनों, व्यक्तित्व निर्माण और अधिकारों को लेकर एक भावनात्मक एवं मार्गदर्शी संवाद का माध्यम बना। संवाद के दौरान अधिवक्ता दीपिका शोरी ने छात्र जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन की सबसे मजबूत नींव विद्यार्थी…
राजिम और शोभा थाने से हुई नई व्यवस्था की शुरुआत, जल्द जिले के सभी थानों में लागू होगी डिजिटल हस्ताक्षर प्रणाली गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और आधुनिक पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में गरियाबंद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में जिले के राजिम एवं शोभा थानों में ई-पेन के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षरित प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराने की नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इस पहल से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी, कागजी प्रक्रिया में कमी आएगी तथा आम…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित यूनियन क्लब की वार्षिक आमसभा शनिवार को मोतीबाग चौक स्थित क्लब परिसर में जी.एस. भांबरा की अध्यक्षता में गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। आमसभा में बड़ी संख्या में आजीवन एवं नियमित सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान क्लब के विकास, वित्तीय प्रबंधन, सदस्य सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना के आधुनिकीकरण तथा आगामी वर्षों की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यूनियन क्लब, जिसकी स्थापना वर्ष 1902 में हुई थी, राजधानी रायपुर का…
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर फूल-मालाओं, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों से हुआ भव्य अभिनंदन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के गरियाबंद आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत करते हुए उनका जोरदार अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रदेश अध्यक्ष दीपक…
नेपाल सरकार के मंत्री सुरेश श्रेष्ठ ने किया सम्मानित, बस्तर की पत्रकारिता को मिली वैश्विक पहचान राजमन कश्यप नारायणपुर (गंगा प्रकाश)। बस्तर की धरती से उठी पत्रकारिता की सशक्त आवाज़ अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान स्थापित कर रही है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के वरिष्ठ युवा पत्रकार, साहित्यकार एवं सामाजिक चिंतक डॉ. अभिषेक बेनर्जी को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में ‘अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान नेपाल सरकार, बागमती प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, श्रम एवं यातायात मंत्री सुरेश श्रेष्ठ के करकमलों से प्रदान किया गया। यह सम्मान केवल एक…
कोपरा नगर पंचायत में शीतला मंदिर से बस स्टैंड मार्ग पर जगह-जगह दरारें, नई सड़क निर्माण भी विवादों में गरियाबंद/कोपरा (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत कोपरा में शीतला मंदिर से बस स्टैंड तक निर्मित सीसी सड़क निर्माण कार्य एक बार फिर सवालों के घेरे में है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क में दरारें दिखाई देने लगी हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और लोगों में ठेकेदार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। नगरवासियों का कहना है कि…
मृतक की पत्नी का आरोप— शिकायत में दो नाम, एफआईआर में एक गायब; एसपी से लगाई न्याय की गुहार सक्ती (गंगा प्रकाश)। करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। इस बार सवाल हादसे से ज्यादा पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे हैं। मृतक की पत्नी ने हसौद थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी शिकायत में जिन दो लोगों के नाम दर्ज थे, उनमें से एक का नाम एफआईआर दर्ज करते समय हटा दिया गया। पीड़िता ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों…
आधुनिक तकनीक अपनाकर कमाई दोगुनी, दो लाख रुपये का शुद्ध लाभ; अन्य किसान भी हो रहे प्रेरित छुरा (गंगा प्रकाश)। पारंपरिक धान की खेती से सीमित आय अर्जित करने वाले छुरा विकासखंड के ग्राम कसेकेरा के किसान हेमचंद साहू ने आधुनिक बागवानी तकनीक अपनाकर आर्थिक समृद्धि की नई मिसाल पेश की है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत उद्यानिकी विभाग के सहयोग से उन्होंने 0.48 हेक्टेयर भूमि में ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक के साथ गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती शुरू की, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में हेमचंद साहू ने वैज्ञानिक…
केरावाहारा में केज ट्रैप में फंसा तेंदुआ, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होगी आगे की कार्रवाई गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद वनमंडल के वन परिक्षेत्र गरियाबंद अंतर्गत ग्राम केरावाहारा (ग्राम पंचायत जोवा) में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए केज ट्रैप (पिंजरे) में सुरक्षित रूप से कैद हो गया। वन विभाग की सतर्कता, लगातार निगरानी और सुनियोजित रणनीति के चलते संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष को समय रहते टाल दिया गया। वनमंडलाधिकारी ससिगानंदन के. ने बताया कि तेंदुए द्वारा पूर्व में क्षेत्र में पालतू मवेशियों पर हमला किए जाने तथा विद्यालय परिसर और…
स्कार्फ स्काउटिंग की पहचान, सेवा और अनुशासन का प्रतीक : के.आर. सिन्हा छुरा (गंगा प्रकाश)। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर आयुर्वेद रत्न एवं वरिष्ठ स्काउट मास्टर के.आर. सिन्हा ने सभी स्काउट्स, गाइड्स और युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए स्काउटिंग आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मनिर्भरता, समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति की जीवनशैली है, जो युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग का मुख्य उद्देश्य युवाओं के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और नैतिक विकास के माध्यम से उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
